• November 24, 2022

सरकारी दफ्तर नहीं चुका रहे बिजली का बिल, केंद्र ने योजनाओं से मिलने वाले 9 हजार करोड़ रोके

सरकारी दफ्तर नहीं चुका रहे बिजली का बिल, केंद्र ने योजनाओं से मिलने वाले 9 हजार करोड़ रोके


दुर्ग सहित प्रदेश के सरकारी दफ्तरों द्वारा बकाया बिजली का बिल जमा नहीं किया जा रहा है। लगातार नोटिस जारी करने के बाद भी इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। इतना ही नहीं माननीय और वीआईपी लोगों द्वारा भी बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा। उन्हें कई बार नोटिस भी जारी किया गया, खबर है कि 25 लाख से ज्यादा का भुगतान लंबित है। इसके चलते केंद्र सरकार ने बिजली कंपनी को लेकर प्रदेश में चलने वाली योजनाओं के 9 हजार करोड़ रुपए रोक दिए हैं। यह राशि मेंटेनेंस, लाइन लॉस और लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं सहित अन्य लाइन विस्तार के लिए जारी की जानी थी।
12 करोड़ से ज्यादा का बकाया, जिसे जमा नहीं किया जा रहा
बिजली कंपनी के अधिकारियों को मुताबिक 1223 करोड़ रुपए के बिजली बिल बकाया हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों का ही बकाया 1 हजार करोड़ से ज्यादा है। यह रकम पिछले तीन साल की है और पेमेंट नहीं हो रहा है। इसके चलते प्रदेश के 30 लाख घरों में प्रीपेड मीटर, बिजली तारों के जाल को अंडरग्राउंड करने सहित अन्य कार्यों के लिए राशि जारी नहीं की जाएगी।
राजधानी में बिजली कंपनी के अपसरों की नहीं सुनी जा रही
राजधानी रायपुर में बिजली कंपनी के अधिकारियों की सुनवाई नहीं हो रही। यहां 25 लाख से अधिक का बिल ऊंचे औहदे पर बैठे अधिकारी, नेताओं व अन्य पर बकाया है। उनके द्वारा लगातार भुगतान नहीं किया जा रहा।
छत्तीसगढ़ शासन के बकाएदार सरकारी विभाग
निकाय- 537.18 करोड़
पंचायत – 509.11 करोड़
एजुकेशन – 50.34 करोड़
हेल्थ – 24.58 करोड़
पुलिस – 22.46 करोड़
हाउसिंग बोर्ड- 16.05 करोड़
सिंचाई विभाग – 11.10 करोड़
महिला एवं बाल विकास- 10.78 करोड़


Related News

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…
कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ ऑफिस

कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बेमेतरा, जिला अध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ…
दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर विद्यार्थियों से किये आत्मीय संवाद

दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव…