• February 15, 2024

फ्लाई ओवर की नई डेड लाइन 31 मार्च, ठेकेदार ने लापरवाही की सारी हदें पार कर दीं, फिर भी संरक्षण

फ्लाई ओवर की नई डेड लाइन 31 मार्च, ठेकेदार ने लापरवाही की सारी हदें पार कर दीं, फिर भी संरक्षण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज

दुर्ग। दुर्ग-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 4 फ्लाईओवर घड़ी चौक सुपेला, पवार हाउस , डबरापारा और कुम्हारी में बनाए जा रहे हैं, जिनका काम 5 साल से ज्यादा समय गुजरने के बाद भी अधूरा है। घड़ी चौक के ऊपर से गुजरने वाले फ्लाई ओवर को शुरू तो कर दिया गया है, लेकिन घटिया निर्माण के कारण पहले गड्ढे सामने आए, बाद में मेंटेनेंस कराना पड़ रहा है। अब भी रात के समय पावरहाउस से दुर्ग के तरफ के हिस्से को रात के समय बंद कर मेंटेनेंस किया जा रहा है। आनन फानन में इसे शुरू कर दिया गया था। पवार हाउस ब्रिज भी कुछ ऐसा ही है, जिसका काम अधूरा है। सर्विस लेन का काम अब तक पूरा नहीं हुआ है। ड्रेन निर्माण अधूरा है। डबरापारा ब्रिज का काम कछुआ चाल से चल रहा है। न जाने कितनी बार मियाद बदली जा चुकी है। इसी प्रकार कुम्हारी फ्लाई ओवर, जिसका एक हिस्सा अब तक शुरू नहीं हो पाया है। इस प्रकार चारों फ्लाई ओवर का काम अब तक पूरा नहीं हो पाया है। बुधवार को कलेक्टर ने चारों फ्लाई ओवर का निरीक्षण किया। इसके बाद एक नई डेड लाइन 31 मार्च जारी की गई है। बता दें 349.03 करोड़ की लागत से कुम्हारी, ट्रांसपोर्ट नगर, पावरहाउस और चंद्रामौर्या सुपेला फ्लाईओवर कार्य प्रगति पर है। कलेक्टर  ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज एनएच के अधिकारियों के साथ फ्लाईओवर निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को फ्लाईओवर का शेष निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने अवगत कराया कि कुम्हारी फ्लाईओवर में रायपुर से दुर्ग की ओर फ्लाईओवर कार्य पूर्ण हो चुका है। बायीं कैरिज वे पर यातायात अस्थाई रूप से प्रारंभ कर दिया गया है। इसी प्रकार दुर्ग से रायपुर की ओर बो-स्ट्रीम एवं स्लेप का कार्य, पूर्ण दायीं ओर बो-स्ट्रीम के रेक्टीफिकेशन कार्य मार्च तक पूर्ण होने की संभावना है। फिनिशिंग कार्य प्रगति पर है। इस फ्लाईओवर के शेष कार्य ड्रेन कार्य दोनों तरफ 1050 मीटर लम्बाई में अप्रारंभ है। सर्विस रोड दोनों तरफ 1050 मीटर लम्बाई में कार्य प्रगति पर है तथा बो-स्ट्रीम स्लेप पर ब्रिज लोड टेस्ट एवं फिनिशिंग कार्य अप्रारंभ है। ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर में एप्रोच कार्य पूर्ण फिनिशिंग एवं ब्रिज लोड टेस्ट कार्य प्रगति पर है। उक्त ओवरब्रिज के शेष कार्य दोनों तरफ 400 मीटर लम्बाई में ड्रेन कार्य और सर्विस रोड कार्य प्रगति पर है। पावरहाउस फ्लाईओवर में कार्य पूर्ण एवं ट्रैफिक मूवमेंट अस्थायी रूप से प्रारंभ है। इसका शेष कार्य दोनों तरफ 1660 मीटर लंबाई के ड्रेन कार्य और सर्विस रोड कार्य प्रगति पर है। इसी प्रकार चंद्रा मौर्या से सुपेला फ्लाईओवर में कार्य पूर्ण पश्चात ट्रैफिक मूवमेंट अस्थाई रूप से प्रारंभ है। इसका शेष कार्य 1990 मीटर दोनों ओर ड्रेन कार्य और सर्विस रोड कार्य प्रगति पर है। अधिकारियों ने बताया कि 31 मार्च 2024 तक फ्लाईओवर का सम्पूर्ण कार्य पूर्ण हो जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालन अभियंता बीएस राव, प्रोजेक्ट मैनेजर पी. पार्थी,  बीके शाह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Related News

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका हीरामती का आंगन, 20 हजार की सहायता से मिला संबल

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में शासन…
गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिए जाने…
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में 29 आवेदन प्राप्त हुए

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण…