• November 29, 2022

किडनी के मरीजों के लिए दुर्ग सहित नौ जिलों में निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा

किडनी के मरीजों के लिए दुर्ग सहित नौ जिलों में निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा

ट्राईसिटी एक्सप्रेस

किडनी के मरीजों के लिए दुर्ग सहित नौ जिलों में निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा

*अब तक 13 हजार सेअधिक निःशुल्क डायलिसिस सेशन*

मरीजों के लिए प्रदेश के नौ जिलों में निःशुल्क डायलिसिस की व्यवस्था कर दी गई है। राज्य सरकार की यह सेवा हर वर्ग के बीमार मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। अब तक प्रदेश में 13 हजार से अधिक निःशुल्क डायलिसिस सेशन किए जा चुके हैं।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के नौ जिलों दुर्ग, कांकेर, कोरबा, बिलासपुर, जशपुर, सरगुजा, महासमुंद, बीजापुर और राजनांदगांव में निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके लिए जशपुर, दुर्ग और कांकेर जिले में पांच-पांच, अम्बिकापुर और महासमुंद में चार-चार, कोरबा में छह, बीजापुर में तीन और बिलासपुर में चार (सिम्स मेडिकल कॉलेज में तीन और बिलासपुर कोविड अस्पताल में एक मशीन की स्थापना की गई है।)
छत्तीसगढ़ सरकार जनता की सुविधा के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी कई योजनाओं का संचालन कर रही है। इन योजनाओं के माध्यम से आमजनों को सस्ती दर पर दवा और निःशुल्क बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो रही है। किडनी की बीमारी के कारण जिन मरीजों को डायलिसिस कराना होता है उन्हें निजी अस्पतालों में एक बार डायलिसिस कराने का एक हजार रूपए से 15 हजार रूपए तक खर्च करना पड़ता है।
प्रदेश में अब तक इन नौ जिला अस्पतालों में 13 हजार 798 निःशुल्क डायलिसिस सेशन किए जा चुके हैं। इनमें से दुर्ग जिले में 4 हजार 885, कोरबा में 4 हजार 872, कांकेर में 4 हजार 230, बिलासपुर में 3 हजार 504, महासमुंद में 2 हजार 631, सरगुजा में एक हजार 390, बीजापुर में 942 और जशपुर में 675 से अधिक सेशन किए गए हैं।


Related News

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…
शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बालोद । शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक बदलावों के अंतर्गत…
सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग : सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग…