• January 19, 2023

आईएएस अवॉर्डी पद्मनी भुई और अरविंद एक्का ट्रेनिंग के लिए जायेंगे मसूरी

आईएएस अवॉर्डी पद्मनी भुई और अरविंद एक्का ट्रेनिंग के लिए जायेंगे मसूरी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

राजस्व और प्रशासनिक महमें में सेवारत कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए एक जरूरी और अच्छी खबर है। जिला प्रशासन में बैठे दो आईएएस अवॉर्डी पद्मनी भुई और अरविंद एक्का की ट्रेनिंग तिथि तय हो गई है। उन्हें 12 फरवरी से 22 मार्च तक मसूरी में ट्रेनिंग के लिए रिपोर्ट करना है। यह सूचना जारी हो चुकी है, लेकिन अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है। दोनों ही अधिकारी जिला प्रशासन में जिम्मेदार पद पर बैठे हुए हैं। एक एडीएम और दूसरा अपर कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहा है। उनकी कार्यप्रणाली को लेकर लगातार सवाल भी उठते रहे हैं। निचले स्तर के अधिकारी भी उनकी कार्यप्रणाली से परेशान रहे हैं। इन दोनों अधिकारियों के कार्यकाल में ही शिक्षा कर्मियों की भर्ती, पटवारियों के ट्रांसफर, आत्मानंद स्कूलों में संसाधनों की उपलब्धता सहित अन्य कार्य हुए हैं। इसके अलावा जमीन के मालिकाना हक से जुड़े प्रकरण की भी सुनवाई इन अधिकारियों ने की है। सैकड़ों मामले अब भी लंबित है। इधर भिलाई में पदस्थ अतिरिक्त तहसीलदार के खिलाफ भी लगातार शिकायतें मिल रही है, उनके भी तबादले के कयास भी लगाए जा रहे हैं।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…