• April 11, 2023

भिलाई राजस्व तहसील के बाबू गफ्फार खान की शिकायत मुख्यमंत्री से, संपत्ति की जांच कराने की मांग

भिलाई राजस्व तहसील के बाबू गफ्फार खान की शिकायत मुख्यमंत्री से, संपत्ति की जांच कराने की मांग

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भिलाई तहसील कार्यालय इन दिनों खासे चर्चा में है, यहां पहुंचने वालों का मानना है कि बिना पैसा दिए यहां कोई काम नहीं होता। बाबू से लेकर अन्य सभी की संलिप्तता से पूरा खेल चल रहा है। किसी को शासन प्रशासन की करवाई का कोई खौफ नहीं है। हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं, कि शिकायत करने पर भी बड़े सामान्य तरीके से पूरे मामले को निपटा दिया जाता है। पूरे पटवारी हल्के में भी कमोवेश कुछ इसी प्रकार की स्थिति बनी हुई है। बता दें कि पिछले दिनों आइएएस लक्ष्मण तिवारी ने तहसील कार्यालय में छापा भी मारा था, उन्होंने नाराजगी भी जताई। बावजूद व्यवस्था ढर्रे पर चल रही हैं। इधर भिलाई तहसील के बाबू गफ्फार खान की शिकायत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की गई है। सुभम सिंह ने यह शिकायत की है। उन्होंने संपत्ति की जांच कराने और भिलाई तहसील में हो रहे वसूली पर अंकुश लगाने की मांग की है।

कौन है गफ्फार खान

भिलाई तहसील के एक बाबू हैं गफ्फार खान। लंबे समय से जमे हुए हैं। और आने जाने वालों पर पैनी नजर रखते हैं। जमीन से जुड़े मामलों में संबंधित लोगों को भी फोन यही जनाब करते हैं। आज हालत ये हो गई है कि लोग इनके फोन आने पर भी डरने लगे हैं। बाकी आप सभी समझदार हैं।

शत्रुघन मिश्रा के पास मिली थे बेनामी कैश, पूरे मामले में हो गई लीपापोती

16 मार्च को शिकायत के बाद आईए एस लक्ष्मण तिवारी ने कोहका पटवारी शत्रुघन मिश्रा के कार्यालय में दबिश दी। इस दौरान 5.26 लाख रुपए कैश मिले। उस समय मिश्रा उन पैसों का हिसाब नहीं दे सके। लक्ष्मण तिवारी उस समय एसडीएम के चार्ज में थे। उनके हटते ही इस पूरे मामले में लीपापोती शुरू हो गई। न जांच आगे बढ़ी न ही कोई कारवाही हुई। इस प्रकार भिलाई तहसील के राजस्व महकमे को प्रशासन का कोई खौफ नहीं है।

 


Related News

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने पर बैठे मीडिया कर्मी, लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा जिले के हेल्थ विभाग पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगा है। इसे…
शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों ने की शिकायत

शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए आवेदन, गांगपुर ब  जिला बेमेतरा…
कुथरेल में सभापति ट्रॉफी के फाइनल में कुथरेल वार्ड-18 ने जीता खिताब, मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

कुथरेल में सभापति ट्रॉफी के फाइनल में कुथरेल वार्ड-18 ने जीता खिताब,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ग्राम कुथरेल में आयोजित वार्ड स्तरीय _सभापति ट्रॉफी_ भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन…