• March 7, 2023

बजट ने युवाओं, किसानों व अनियमित कर्मचारियों को किया निराश – गजेन्द्र

बजट ने युवाओं, किसानों व अनियमित कर्मचारियों को किया निराश – गजेन्द्र

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बजट ने युवाओं, किसानों व अनियमित कर्मचारियों को किया निराश – गजेन्द्र
दुर्ग :- प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा उपाध्यक्ष गजेन्द्र यादव का कहना है कि भूपेश सरकार की बजट में नया कुछ नहीं है बजट ने शिक्षित बेरोजगार युवाओं किसानों एवं अनियमित कर्मचारियों को काफी निराश किया है इसमें रोजगार का जिक्र ना कर बेरोजगारी भत्ता देने की बात कह कर बेरोजगार युवाओं को भ्रमित किया जा रहा है प्रदेश के लाखों संविदा एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी घोषणा के अनुरूप नियमितीकरण की आस लगाए बैठे थे मगर सरकार की इस अंतिम बजट में भी इसका कहीं कोई प्रावधान नहीं है किसानों को 2 वर्ष के बकाया बोनस देने की बात कही गई थी इसका भी कहीं कोई उल्लेख नहीं है आत्मानंद स्कूल खोलने की तो बात कही गई है मगर इन स्कूलों में भर्ती का प्रावधान बजट में नहीं है इसी प्रकार 4 नए मेडिकल कॉलेज की घोषणा स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती के बगैर करना बेमानी होगी मिनी मेट्रो का ख्वाब दिखाई जा रही है मगर इसकी बजाय दुर्ग रायपुर की सड़क में धूल खाने मजबूर राहगीरों को सड़क सुधार कर राहत देने का प्रावधान पहले होना चाहिए था


Related News

2 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सब्र का बांध टूटा, थाली बजाकर सरकार को जगाने का ऐलान – अरुण वोरा ने साधा निशाना

2 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सब्र का बांध टूटा, थाली बजाकर सरकार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग शहर के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने छत्तीसगढ़…
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रिसाली में 39 हितग्राहियों को लॉटरी पद्धति से मिला अपना मकान, विधायक ललित चंद्राकर ने दी बधाई

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रिसाली में 39 हितग्राहियों को लॉटरी पद्धति…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री आवास योजना – मोर मकान मोर आस (किराएदारी घटक) अंतर्गत नगर पालिक…
29 नवंबर से दुर्ग में पं. युवराज पाण्डेय जी की कथा, मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया कथा स्थल का भूमिपूजन

29 नवंबर से दुर्ग में पं. युवराज पाण्डेय जी की कथा, मंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग शहर के बैगापारा मिनी स्टेडियम में आगामी 29 नवंबर से…