• February 1, 2023

कन्या महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में विधायक ने दी 20 लाख की सौगात

कन्या महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में विधायक ने दी 20 लाख की सौगात

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

*कन्या महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में विधायक ने दी 20 लाख की सौगात*
*हर क्षेत्र में बेटियां कर रही हैं गुरुजनों एवं माता पिता का नाम रौशन:वोरा*

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा मंगलवार को शासकीय डॉ वा वा पाटणकर कन्या महाविद्यालय के वार्षिक पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। जहाँ उन्होंने छत्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई लिखाई के साथ ही कला, विज्ञान, नौकरी, सेना एवं खेल कूद जगत में भी बेटियां लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रही हैं। आज देश की राष्ट्रपति एवं राज्य में राज्यपाल भी एक महिला हैं। देश मे बेटियों के लिए अपार संभावनाएं सुनिश्चित करने का काम कांग्रेस सरकार ने प्रारंभ किया है जिसके फलस्वरूप आज बेटियां वायुसेना में फाइटर जेट उड़ाने के साथ ही थल सेना, नौसेना एवं पुलिस बल में भी बराबर की भागीदारी निभा रही हैं। प्रशासनिक व्यवस्था हो या फिर खेल का क्षेत्र हर जगह महिला शक्ति का डंका बज रहा है। उन्होंने हाल ही में हुए अंडर 19 महिला विश्वकप में भारतीय टीम की जीत का उदाहरण देते हुए कहा कि इच्छाशक्ति के मामले में महिलाओं का कोई सानी नहीं आज देश की बेटियां घर के साथ साथ देश चलाने में भी सक्षम हैं। वोरा ने छात्राओं से कहा कि माता पिता एवं गुरुजनों के साथ ही प्रदेश सरकार भी छत्राओं की प्रतिभा के प्रोत्साहन हेतु प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम को जनभागीदारी अध्यक्ष प्रीति मिश्र ने संबोधित करते हुए मेहनत एवं लगन से कठिन लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में प्रयास करने का प्रोत्साहन दिया। प्राचार्य सुशील तिवारी ने इस दौरान 1982 से संचालित महाविद्यालय की छत्राओं द्वारा राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त की गई उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए सभी को बधाई दी। पूर्व छात्राओं एवं महाविद्यालयीन कर्मचारियों की मांग पर वोरा ने खेल मैदान एवं डोमशेड निर्माण हेतु 20 पंख की राशि विधायक निधि से स्वीकृत की। एवं मेधावी छत्राओं को पुरुस्कार वितरित किया। इस दौरान समाजसेवी कमल रूंगटा , आर एन सिंह, डी सी अग्रवाल, अनिल कश्यप, अनिल अग्रवाल, ऋचा ठाकुर समेत कॉलेज के प्राध्यापक एवं छत्राएँ मौजूद रहे।


Related News

विकास कार्यों को लेकर विधायक गजेन्द्र यादव ने ली समीक्षा बैठक, शासन से स्वीकृत कार्य को समयसीमा में पूर्ण करने दिए निर्देश

विकास कार्यों को लेकर विधायक गजेन्द्र यादव ने ली समीक्षा बैठक, शासन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राज्य शासन लोक निमार्ण विभाग द्वारा 2024-25 में स्वीकृत विकास कार्यों को लेकर…
जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा कोटना एवं सकोरे का वितरण किया, शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा कोटना एवं सकोरे का वितरण किया, शामिल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग शहर क्षेत्र अंतर्गत पुराना बस स्टैंड, दुर्ग में जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा…
नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर युवा मोर्चा ने किया राहुल गांधी सोनिया गांधी का पुतला दहन

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर युवा मोर्चा ने किया राहुल गांधी सोनिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय ईडी द्वारा कोर्ट में चार्जशीट सीट दाखिल किए…