• March 8, 2023

सऊदी के दमम में दुर्ग के गोपाल को बंधक बनाया, नितेश साहू ने राज्यसभा सांसद सरोज पांडे से की गुहार, दूतावास से पहल करने की मांग, सरोज ने मंत्रालय को लिखी चिट्ठी

सऊदी के दमम में दुर्ग के गोपाल को बंधक बनाया, नितेश साहू ने राज्यसभा सांसद सरोज पांडे से की गुहार, दूतावास से पहल करने की मांग, सरोज ने मंत्रालय को लिखी चिट्ठी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग के ग्राम डोमा निवासी गोपाल साहू 56वर्षीय ने काम के तलाश में कुरूद निवासी नीरज सोनी से मुलाकात की नीरज ने 1 लाख रुपए लेकर उसे साउदी भेजा, साउदी पहुंचने पर पता चला की कर्मचारियों से अमानवीय व्यवहार लिया जाता है  सोने खाने का कोई ठिकाना नही है लगातार 18 से 20 घंटे कार्य करवाया जाता है जो कर पाना संभव नही है गोपाल ने वापस जाने की बात कही तो उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया और वहाँ के कंपनी के प्रबंधक ने वापस जाने के एवज में एक लाख रुपए माँग की गोपाल ने परिजनों से एक लाख ट्रांसफ़र द्वारा मंगा कर दिया तो भी उसे वापस जाने नही दिया जा रहा है जिसका गोपाल ने वीडियो भी जारी किया गोपाल के साथ वहाँ अन्य राज्य के चार लोग भी बंधक है वीडियो के माध्यम से वापसी के लिए मदद की फ़रियाद की है परिजन हताश हो कर युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष नितेश साहू को घटना बताई नितेश ने उक्त विषय को लेकर परिजनों के साथ जन दर्शन में निवेदन किया है साथ ही एक आवेदन राज्यसभा सांसद सरोज पांडे को भी सौपा है।  राज्य सभा सांसद ने उक्त विषय के संबध में चिट्ठी विदेश मंत्रालय को लिखी है ताकि गोपाल की सकुशल वापसी छत्तीसगढ़ हो सके ।

Related News

दुर्ग स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग के दौरान कुल 280 मामलों से 2,09,295 रुपए राजस्व प्राप्त हुआ

दुर्ग स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग के दौरान कुल 280 मामलों से…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ…
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली निगम क्षेत्र में वार्ड शक्तिकेंद्र का लिया बैठक , चुनावी तैयारियों को मिली गति

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली निगम क्षेत्र में वार्ड शक्तिकेंद्र…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारियों को लेकर रिसाली निगम क्षेत्र अंतर्गत…
वार्ड 44 में वोट चोर–गद्दी छोड़ अभियान के तहत जन चौपाल आयोजित

वार्ड 44 में वोट चोर–गद्दी छोड़ अभियान के तहत जन चौपाल आयोजित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा कसारीडीह मंडल का वार्ड क्रमांक 44 स्थित…