• July 26, 2023

आई फ्लू से थर्राया शहर, अलर्ट रहना जरूरी, वायरस न फैले इसके लिए हर समय हाथ धोते रहें, जहां तक हो सके दूसरों के सामान का उपयोग न करें

आई फ्लू से थर्राया शहर, अलर्ट रहना जरूरी, वायरस न फैले इसके लिए हर समय हाथ धोते रहें, जहां तक हो सके दूसरों के सामान का उपयोग न करें

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बारिश नमी और दूषित जल से कई तरह के बैक्टीरिया बढ़ जाने से जलजनित बीमारी व ऑखो में आई फ्लू का खतरा लगातार बढ़ रहा है। इससे ऑखो में कन्जक्टिवाइटिस, रेडनेस, आई फ्लू आदि की समस्या होने लगी है। जो कि कन्जक्टिवाइटिस वायरस और बैक्टीरिया से एक से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। इसे पिक आईज भी कहा जाता है ऑख शरीर का सबसे ज्यादा संवेदनशील अंग है इसलिए इसे विशेष ध्यान रखने की जरुरत है। आई फ्लूू होने पर खुजली, ऑखो से पानी आना और सूजन जैसी समस्या उत्पन्न होती है। प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में बढ़ते मरीजों को देखते हुए विधायक अरुण वोरा ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर सिविल सर्जन वाय.के शर्मा से चर्चा कर कहा कि निगम क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही आई फ्लू के रोकथाम हेतु उचित कदम उठाया जाए। सिविल सर्जन ने बताया कि आई फ्लू या कन्जक्टिवाइटिस वायरस से बचाव के लिए ऑखो की सफाई का पूरा ध्यान रखे और उन्हे ठंडे पानी से बार-बार धोए किसी भी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचे। इसके साथ ही जिला चिकित्सालय में हार्मोन एनालाइजर मशीन की भी स्थापना की गई है। जिससे मरीजों को थायरइट टी-3, टी-4, टीएसएच, विटामिन बी 12 एवं डी 3 जांच की भी सुविधा प्राप्त होगी। हमर लैब में अब नि:शुल्क 105 प्रकार की जांच की जाएगी व 25 लाख से मातृ शिशु भवन एवं 37 लाख से एक्स-रे व सीटी स्कैन विभाग में जांच करने आने वाले मरीजों व परिजनों के लिए प्रतिक्षालय का निर्माण किया गया है। अस्पताल में प्रतिदिन आने वाले मरीजों एवं परिजनों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।


Related News

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक से हिंदी भवन तक जलभराव स्थिति का महापौर एवं कमिश्नर ने लिया जायजा

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम। लगातार हो रही बारिश के बीच शहर में…
सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, शिकायतों का मौके पर हुआ त्वरित निराकरण

सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा सेवा सेतु…
सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा – स्वास्थ्य क्रांति की असली नायिका हैं मितानिन बहनें

सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन आज मरोदा…