• October 22, 2023

नर्सिंग होम लाइसेंस और जांच के नाम पर हेल्थ विभाग के अफसर कर रहे उगाही

नर्सिंग होम लाइसेंस और जांच के नाम पर हेल्थ विभाग के अफसर कर रहे उगाही

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग जिले में इन दिनों हेल्थ विभाग का अधिकारी इन दिनों खासी चर्चा में है। प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान के एक पत्रकार के साथ मिलकर नर्सिंग होम्स और प्राइवेट हॉस्पिटल को ब्लैक मेल करने का खेल शुरू कर दिया गया है। पहले ये अधिकारी जांच के नाम पर नर्सिंग होम पहुंचते हैं। कमियां गिनाते हैं। अखबार में खबर छपवाते हैं। उसके बाद लेनदेन शुरू कर देते हैं। 20 हजार रुपए से लेकर जितना मिल जाए, उतना ले लेते हैं। इतना ही नहीं खबर यहां तक है किट उस पत्रकार को भी कुछ पैसा दिया जा रहा है। पिछले करीब एक महीने से ये खेल लगातार चल रहा है। इसे लेकर भिलाई के नर्सिंग होम और हॉस्पिटल लामबंद हो गए हैं। उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत कलेक्टर और मुख्यमंत्री से करने की बात कही है। चुनावी आचार संहिता लगे होने का ये अधिकारी पूरा फायदा उठा रहे हैं।

आदेश नगर चौक का आई हॉस्पिटल सुर्खियों में, उस पर करवाई नहीं

आदर्श नगर चौक पर एक आई हॉस्पिटल पिछले दिनों खोला गया है। खबर है कि यह किसी बड़े प्रशासनिक अधिकारी की पत्नी के नाम पर है। जो वर्तमान में डीएमएफ से सरकारी सेवारत है। जबकि नियमों के मुगाबिक यह गलत है, लेकिन किसी की बोलने की हिम्मत नहीं है। न ही किसी प्रकार की जांच हो रही है।


Related News

इस दीपावली स्वदेशी उत्पादों से रोशन करें घर-आंगन, स्थानीय कारीगरों को दें प्रोत्साहन – मंत्री गजेन्द्र यादव

इस दीपावली स्वदेशी उत्पादों से रोशन करें घर-आंगन, स्थानीय कारीगरों को दें…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। ग्रामोद्योग मंत्री गजेन्द्र यादव ने प्रदेशवासियों से इस दीपावली स्वदेशी दिवाली…
महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, मंत्री गजेन्द्र यादव ने सरकार का जताया आभार

महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, मंत्री गजेन्द्र यादव ने सरकार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे पटवारियों के साथ खड़े हुए अरुण वोरा, भाजपा सरकार को घेरा

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे पटवारियों के साथ खड़े हुए अरुण वोरा, भाजपा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। भाजपा सरकार द्वारा पीवी ऐप के माध्यम से कार्य करने की बाध्यता,…