• November 24, 2022

केदारनाथ में जमकर बर्फ गिरी, बद्रीनाथ में भी हिमपात

केदारनाथ में जमकर बर्फ गिरी, बद्रीनाथ में भी हिमपात

ट्राइसिटी एक्सप्रेस

देवभूमि उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में पिछले 48 घंटों में लगातार बर्फबारी हो रही है। देश के चार धामों में से एक बद्रीनाथ धाम के पट जहां 19 नवंबर से बंद कर दिए गए हैं वही ज्योतिर्लिंग केदारनाथ में 27 अक्टूबर से भगवान के दर्शन बंद कर दिए गए हैं। बावजूद इसके पिछले कुछ दिनों से भक्त दुर्गम यात्रा कर दोनों जगहों पर पहुंचते रहे हैं हालांकि अब स्थानीय प्रशासन ने सूचना जारी कर दी है साथ ही भक्त और सैलानियों को बद्रीनाथ और केदारनाथ जाने से रोक दिया है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक बद्रीनाथ और केदारनाथ में इस समय -2 से -5 डिग्री तक का तापमान है। वही दिन का तापमान 10 डिग्री के करीब है। इस प्रकार दोनों ही जगह पर इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तराखंड को लेकर भी राज्य शासन द्वारा गाइडलाइन जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि यात्रा से पहले स्थानीय प्रशासन से पूरी जानकारी लेने के बाद ही स्थलों के दर्शन के लिए जाया जाए।

केदारनाथ
बद्रीनाथ

 


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…