• December 31, 2022

डिवाइडर की चौड़ाई 50 प्रतिशत तक कम होगी, कलेक्टर के निर्देश

डिवाइडर की चौड़ाई 50 प्रतिशत तक कम होगी, कलेक्टर के निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने इंदिरा मार्केट के व्यापारी गण की मांग पर मार्केट स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद तय किया गया की डिवाइडर की चौड़ाई को 50 प्रतिशत तक कम किया जाए। इंदिरा मार्केट के व्यापारियों द्वारा उन्हें मार्केट की समस्या से अवगत कराया गया। व्यापारी वर्ग का कथन था कि इंदिरा मार्केट के अंदर के मुख्य मार्ग पर 5 वर्ष पूर्व डिवाइडर का निर्माण किया गया। जिसके पश्चात मार्केट में लेनदारी का ग्राफ में लगातार कमी आई है। इसके अलावा भी व्यापारियों के द्वारा कलेक्टर के समक्ष अपनी अन्य समस्याएं भी रखी गई। कलेक्टर ने सभी व्यापारी गणों से उनकी समस्या और निदान के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की और उन्हें अपना पक्ष रखने का पूर्ण अवसर प्रदान किया। अंतिम में कलेक्टर ने उपस्थित जनों के साथ सामंजस्य स्थापित कर इंदिरा मार्केट के मुख्य मार्ग में निर्मित डिवाइडर की चौड़ाई को 50 प्रतिशत कम करने के निर्देश उपस्थित पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के अधिकारी गण को दिए। इसके अलावा उन्होने तय दूरी पर गाड़ियों के टर्निंग के लिए डिवाईडर के मध्य में टर्निंग पाईंट के लिए उचित स्पेस देने के लिए कहा। ताकि ग्राहक असानी से, एक ओर से दूसरी ओर की दुकान का अपना सफर तय कर सके । इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को रोड का पुनः सर्वे कराने की बात कही और मार्केट में ग्राहकों का ग्राफ फिर से बड़े इसके लिए सकारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।
नालियों की ढलाई और सड़को की जायेगी लेवलिंग

मार्केट के अंदर ग्राहक सु गमता पुर्वक आवागमन कर सके और शापिंग का लुप्त उठा सके इसके लिए कलेक्टर ने खुली नालियों की ढालाई कर उसे फुटपाथ में तब्दील करने के और सड़को की लेवलिंग के निर्देश उपस्थित संबंधित अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर अनिल बल्‍लेवार, बसंत कुमार मोदी, राज आड़तिया, दिलीप मारोटी, सुरजीत सिंह सलूजा , विनेश वाघेला, राकेश गोलछा, दिनेश सुराना, श्रीनिवास शर्मा, सन्नी मोहनानी, जगदीश केवलतानी, टीकमदास मोहनानी, नवीन कुमार अठवानी, राजा सेलकाॅम, निदीश खण्‍डेलवाल, किरण पटेल, विनय वर्मा, विजय सचदेव, निखिल मोहनानी, बालानी जी, नवकार कटपीस, सतीश जसवानी, धरम सिंह, शंकर साहबानी, दिलशाद खान, शेख फैजुद़दीन, किंग मोबाईल, कृष्णा जिंस, एन.के. मोदी, हरिभाई टांक, विनोद सचदेव, नियाज मंसूरी, इम्तियाज भाई, संजय चौपड़ा, अनुज चंद्राकर,एजाज मंसूरी, मोंटू, सीटू आदि मौजूद थे।


Related News

मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से मिले दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दीपावली की दी बधाई

मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से मिले दुर्ग ग्रामीण विधायक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     रायपुर। दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री ललित चंद्राकर जी ने…
दुर्ग विधानसभा में दीपावली मिलन, कार्यकर्ताओं के साथ साझा की खुशियाँ – मंत्री गजेन्द्र यादव

दुर्ग विधानसभा में दीपावली मिलन, कार्यकर्ताओं के साथ साझा की खुशियाँ –…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दीपावली के अवसर पर दुर्ग विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं दीपावली…
नेवई भाठा वार्ड 32 में गौरा-गौरी महोत्सव एवं सियान सम्मान समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

नेवई भाठा वार्ड 32 में गौरा-गौरी महोत्सव एवं सियान सम्मान समारोह में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग । छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों की अनूठी…