• January 4, 2023

इंदिरा मार्केट डिवाइडर पर सिर्फ बातें, किसी ने किया कुछ नहीं, पहले विधायक वोरा, फिर कलेक्टर इसके बाद महापौर का आश्वासन, व्यापारियों का विरोध भी सिर्फ दबाव बनाने तक सीमित

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज
पटेल चौक से इंदिरा मार्केट होते हुए फरिश्ता काम्प्लेक्स और आगे शहीद चौक जाने वाला डिवाइडर अग्रसेन चौक तक परेशानियों का सबब बना हुआ है। डिवाइडर की वजह से रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। इसे लेकर व्यापारियों ने पिछले 15 दिनों से विरोध शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि इससे उनका व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों द्वारा बैठकें की गई। दुकान के बाहर पोस्टर लगाकर विरोध दर्ज कराया गया। इसे लेकर विधायक अरुण वोरा मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके से ही कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा को फोन किया। आश्वासन दिया कि जनता के भावनाओं के अनुरूप डिवाइडर हटाया जाएगा। इसके बाद कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने स्थल निरीक्षण किया। व्यापारियों से बात की। उन्होंने डिवाइडर को 50 प्रतिशत तक कम चौड़ा करने की बात कही। साथ ही जरुरत की जगह पर कट बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद व्यापारी महापौर धीरज बाकलीवाल से मिले। उन्होंने भी सिर्फ आश्वासन दिया। व्यापारियों के विरोध को 15 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन डिवाइडर हटाए जाने को लेकर अब तक किसी प्रकार का सार्थक प्रयास नहीं नजर आया है। व्यापारियों ने एक बार फिर विरोध दर्ज कराए जाने की बात कही है।

Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…