• January 15, 2023

आईटी के छापे में कई खुलासे, जमीनी दस्तावेजों के अलावा अफसरों के ऑडियो-वीडियो रिकार्ड भी जब्त, ईडी से जानकारी शेयर की

आईटी के छापे में कई खुलासे, जमीनी दस्तावेजों के अलावा अफसरों के ऑडियो-वीडियो रिकार्ड भी जब्त, ईडी से जानकारी शेयर की

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

गंजपारा दुर्ग में 6 जनवरी को आयकर विभाग की जांच में प्रदेश की राजनीतिक और प्रशासनिक महकमें में खलबली मचा दी है। सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि गंजपारा में जिस फाइनेंसर और सप्लायर कमलेश वैद्य के दफ्तर और घर पर आईटी ने दबिश देकर जांच की, वहां कई जरूरी दस्तावेज मिले हैं। इन दस्तावेजों में जमीनों के रिकार्ड हैं। इनके अलावा कुछ आईएएस स्तर के अधिकारियों की ऑडियो रिकार्डिंग भी मिली है। हालांकि अब तक आईटी ने इन दस्तावेजों की पुष्टि नहीं की गई है। इधर आईटी द्वारा इन दस्तावेजों और ऑडियो को ईडी के साथ शेयर किए जाने की खबर भी सामने आई है।
आईटी की टीम ने 6 जनवरी को प्रदेश में 20 से अधिक जगहों पर छापा मार कार्रवाई की थी। इस दौरान आरके रोडवेज, स्वास्तिक ग्रुप में आय से अधिक की संपत्ति के मामले में जांच की गई। इसके बाद पिछले दिनों ईडी ने शिकंजा कसते हुए रायपुर में आईएएस अन्बलगम पी के भिलाई 32 बंगला भिलाई र रायपुर के ठिकानों में दबिश दी थी। इस दौरान आय से अधिक की संपत्ति के मामले में जांच जारी है। उनके अलावा बीज निगम के अध्यक्ष व कांग्रेस नेता अग्नि चंद्राकर, परिवहन कारोबारी विपुल गुप्ता, मनसुख पटेल, स्वतंत्र जैन के खिलाफ भी जांच की गई। हालांकि जांच के दौरान क्या कुछ मिला है, इसका खुलासा नहीं किया गया है।
दुर्ग में अफसरों और राजनेताओं ने खरीद रखी करोड़ों की संपत्ति
ईडी और आईटी को अब यह स्पष्ट हो चला है कि दुर्ग जिले में भी हवाला का पैसा निवेश किया गया है। इससे जमीन और सोना दोनों की खरीदी कई गई है। दुर्ग और भिलाई से लगे प्राय: सभी हाईवे पर अधिकारियों ने जमीनें खरीदी हंै। इनमें आईएएस से लकर अन्य प्रशासनिक पदों पर बैठे अधिकारी शामिल हैं। पुलिस के अफसरों के भी नाम सामने आए हंै। सूत्रों के मुताबिक दुर्ग और भिलाई की पॉश कॉलोनियों में भी करोड़ों के मकान इन अधिकारियों के नाम पर हैं। राजनेताओं और मंत्रियों ने भी अपने रिश्तेदारों के नाम पर उतई, पाटन, सेलूद, दुर्ग से धमधा मार्ग, अहिवारा, कुम्हारी, अमलेश्वर कोहका, धनोरा रोड, लिटिया, बोरी, सेमिरया, जालबांधा रोड सहित अन्य जगहों पर करोड़ों की जमीन की खरीदी की है। रजिस्ट्रॉर के नाम से अब सभी जगहों पर जमीने के मालिकों के रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं।


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…