• December 26, 2022

तमराई चौक पर नाली बनाने गड्ढा खोदकर छोड़ा, लोग आवाजाही में हो रहे परेशान

तमराई चौक पर नाली बनाने गड्ढा खोदकर छोड़ा, लोग आवाजाही में हो रहे परेशान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस । न्यूज

जबलपुर

तमराई चौक पर छोटे फुहारा जाने वाले मार्ग पर लापरवाही सामने आई है। यहां नाले में पुलिया निर्माण के नाम पर डेढ़ महीने पहले गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। इसकी वजह से लोगों को आवाजाही में खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों द्वारा लगातार इसे लेकर शिकायत भी की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लंबे समय से कम बंद पड़ा हुआ है। मटेरियल डालकर छोड़ दिया गया है। लोगों ने कहा है कि जल्द काम शुरू नही किया गया तो मुख्य सड़क पर उतरकर वे विरोध दर्ज कराएंगे। इसके बाद की सारी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। वर्तमान में वैसे मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की वजह से जाम की स्थिति बनी रहती है, ऐसे में इस मार्ग के बंद होने से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है।


Related News

दुर्ग (ग्रामीण) कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला – 61 पदाधिकारियों को प्रभार, बूथ स्तर तक मजबूती का रोडमैप तैयार

दुर्ग (ग्रामीण) कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला – 61 पदाधिकारियों को प्रभार,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) ने संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती…
15वें वित्त आयोग से नगर निगम को 10 करोड़ की सौगात, सड़क, पेयजल व स्वच्छता कार्यों को मिलेगी रफ्तार:-महापौर अलका बाघमार

15वें वित्त आयोग से नगर निगम को 10 करोड़ की सौगात, सड़क,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम के डाटा सेंटर स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में…
वासुदेव चंद्राकर की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

वासुदेव चंद्राकर की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। किसान नेता, पूर्व विधायक एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष…