• February 12, 2023

विधायक अरुण वोरा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में हुए शामिल

विधायक अरुण वोरा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में हुए शामिल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

*विधायक अरुण वोरा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में हुए शामिल*
*सामाजिक एकता एवं धार्मिक सद्भवना प्रदेश की पहचान:वोरा*

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने रविवार को दुर्ग से मोहलाई तक विभिन्न समाज के कार्यक्रमों में शामिल हुए। जैन समाज द्वारा नवकार परिसर से जैन मंदिर तक अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल रैली निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में समाज के लोगों ने शिरकत की विधायक वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने भी रैली में शिरकत की एवं मुनियों के आशीष लेकर समाज के लोगों का अभिनंदन किया। पुलगांव वार्ड 55 में यादव समाज द्वारा आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव, बोरसी वार्ड 52 में आयोजित त्रिदिवसीय कबीर सत्संग महोत्सव एवं मोहलाई में आयोजित देवांगन समाज के कार्यक्रम में भी वोरा शामिल हुए एवं लोगों से भेंट मुलाकात की। उन्होंने कहा कि महावीर स्वामी, गौतम बुद्ध , गुरुनानक देव से लेकर संत कबीर, गुरु घासीदास, मिनी माता तक सभी पूजनीय संतों एवं मुनियों ने सामाजिक एकता एवं धार्मिक सद्भवना का संदेश समाज को देते हुए सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाए का मार्ग दिखाया है। कबीर दास जी के दोहे आज भी प्रासंगिक हैं वहीं जैन समाज की त्याग तपस्या एवं कर्मठता अनुकरणीय है। वोरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ पूरे देश मे एकता एवं समरसता की मिसाल है।


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…