• December 20, 2022

झारखंड स्थित जैन समाज के तीर्थ सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल बनाए जाने का विरोध

झारखंड स्थित जैन समाज के तीर्थ सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल बनाए जाने का विरोध

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

केन्द्रखंड की

केन्द्र व राज्य की सरकार द्वारा झारखंड स्थित जैन समाज के प्रमुख तीर्थ सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने का स्थानीय जैन समाज ने विरोध किया है। जैन समाज के प्रमुख लोगों में महापौर धीरज बाकलीवाल, मदन जैन, दीपक जैन टिक्कू विसल बड़जात्या, कैलाश बाकलीवाल, पप्पू चावडा, हरीश जैन सहित अन्य लोगो ने सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की और उन्हे सम्मेद शिखर को पर्यटनस्थल को नहीं बनाने के लिए पहल करने का आग्रह किया। जैन समाज के लोगो का कहना था कि सम्मेद शिखर समाज का तीर्थ स्थल है और आस्था का केन्द्र है। यदि उसे पर्यटन स्थल बना दिया गया तो हर तरह के लोगो का आना जाना शुरू से जाएगा। उससे तीर्थ स्थल की पवित्रता प्रभावित होगी। सम्मेद शिरवर को पर्यटन स्थल की बजाय तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया है कि वे सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल बनाने से रोकने के लिए केन्द्र व झारखंड राज्य सरकार से बात करेंगे।


Related News

कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक

कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा । जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और योजनाओं…
विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित

विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस के अवसर पर आज मुख्य चिकित्सा एवं…
जनगणना कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ पूर्ण करें : कलेक्टर ममगाईं

जनगणना कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ पूर्ण करें :…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिलाधिकारियों की…