• December 20, 2022

शिखर जी पर्यटन स्थल न बने, सकल जैन समाज ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

शिखर जी पर्यटन स्थल न बने, सकल जैन समाज ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

शिखर जी पर्यटन स्थल न बने, सकल जैन समाज ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

महापौर धीरज बाकलीवाल, मदन जैन सहित समाज के अन्य प्रमुख लोगों  ने बताया कि सम्मेद शिखर जी जैन समाज का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल है। इस तीर्थ स्थल से 24 तीर्थकरों में से 20 को मोक्ष मिला है। सैकड़ों मुनि महाराज ने भी देवलोक गमन कर मोक्ष को प्राप्त हुए हैं। जैन समाज के लिए यह अत्यंत पवित्र स्थल है। इसलिए इस स्थल को पर्यटन स्थल घोषित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने वस्तु स्थिति से प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अवगत कराया। सकल जैन समाज के बैनरतले ज्ञापन भी सौंपा।

इधर केन्द्र व राज्य की सरकार द्वारा झारखंड स्थित जैन समाज के प्रमुख तीर्थ सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने का स्थानीय जैन समाज ने विरोध किया है। जैन समाज के प्रमुख लोगों में महापौर धीरज बाकलीवाल, मदन जैन, दीपक जैन टिक्कू विसल बड़जात्या, कैलाश बाकलीवाल, पप्पू चावडा, हरीश जैन सहित अन्य लोगो ने सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की और उन्हे सम्मेद शिखर को पर्यटनस्थल को नहीं बनाने के लिए पहल करने का आग्रह किया। जैन समाज के लोगो का कहना था कि सम्मेद शिखर समाज का तीर्थ स्थल है और आस्था का केन्द्र है। यदि उसे पर्यटन स्थल बना दिया गया तो हर तरह के लोगो का आना जाना शुरू से जाएगा। उससे तीर्थ स्थल की पवित्रता प्रभावित होगी। सम्मेद शिरवर को पर्यटन स्थल की बजाय तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया है कि वे सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल बनाने से रोकने के लिए केन्द्र व झारखंड राज्य सरकार से बात करेंगे।


Related News

जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण

जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा।  कृषि विज्ञान केंद्र, बेमेतरा द्वारा जिला जेल बेमेतरा में बंदियों के कौशल…
जिले में आगामी पर्व-त्योहारों को शांति, सौहार्द्र एवं आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण मनाने हेतु की अपील

जिले में आगामी पर्व-त्योहारों को शांति, सौहार्द्र एवं आपसी भाईचारे के साथ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिला मुख्यालय बेमेतरा के पुराना रेस्ट हाऊस में…
10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन, जिले के 3.89 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेन्डाजॉल की दवा

10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन, जिले के 3.89…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के…