• February 12, 2023

कब बनेगी जवाहर नगर सड़क, विधायक और महापौर से मिला सिर्फ आश्वासन

कब बनेगी जवाहर नगर सड़क, विधायक और महापौर से मिला सिर्फ आश्वासन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

जवाहर नगर वार्ड 18 मुख्य गेट से करीब 1 किलोमीटर लंबी सड़क बनने का स्थानीय निवासी पिछले 4 साल से सिर्फ इंतजार कर रहे हैं। हर बार शहर विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल से उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला है। स्वीकृति के बाद भी काम शुरू नहीं हो पाया है। दो दिन पहले तय कार्यएजेसी ने काम शुरू किया, लेकिन अचानक वह भी काम छोड़ भाग खड़ा हुआ। पूछने पर कोई जानकारी भी नहीं दी जा रही। इधर तृतीय वर्ग गृह निर्माण सोसायटी ने इसका विरोध किया है। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि काम जल्द शुरू नहीं होने पर विधायक निवास और कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया जायेगा।

बुधवारी बाजार रोड भी सालों से खराब, नहीं दिया ध्यान

बुधवारी बाजार रोड सिंधिया नगर वार्ड 21 भी लंबे समय से खराब है। इसे लेकर भी लगातार विरोध किया जा रहा है। पिछले दिनों बची सड़क भी उखाड़ दी गई। इसके बाद से लोगों का मार्ग से गुजरना मुश्किल हो गया है। इस सड़क का भी निर्माण होना है, लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया है।


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…