• November 24, 2022

रोमांचक मुकाबले में जेसीआई वाइट होरनेट्स जीती, महिलाओं के मैच में ब्लैक जैक्स विजेता

रोमांचक मुकाबले में जेसीआई वाइट होरनेट्स जीती, महिलाओं के मैच में ब्लैक जैक्स विजेता


ट्राईसिटी एक्सप्रेस
जेसीआई ने क्रिकेट मैच वॉर ऑफ द चैंपियंस प्रतियोगिता का आयोजन पदमनाभपुर मिनी स्टेडियम में किया। महिला, पुरुषों के साथ बच्चों के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्पर्धा में सभी सदस्यों को 6 टीमो में बांटा गया, जिसमें सभी ने अपना उम्दा प्रदर्शन किया। नितिन अग्रवाल की कप्तानी में टीम वाइट होरनेट्स ने टीम वाइट टाइगर्स को रोमांचक मुकाबले में हराया। इसके साथ द वॉर ऑफ द चैम्पियंस जेपीएल ट्रॉफी पर कब्जा किया। बेस्ट बैट्समैन ऑफ टूर्नामेंट का खिताब जेसी गौरव अग्रवाल और बेस्ट बॉलर का खिताब जेसी सौरभ गुप्ता को दिया गया। बच्चों में जेसीलेट श्रेयांश, पारस और उर्जित के जोरदार प्रदर्शन दिया।
महिला सदस्यों के बीच भी मैच हुआ, जिसमें रुचि जैन की टीम ब्लैक जैक्स ने विजय प्राप्त की। लेडीजेसी दिशा जैन को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। अंपायर योगेश अग्रवाल थे। कमेंट्री जेसीरेट निशा नितिन अग्रवाल और जेसी अनिल बल्लेवार ने की। विधायक अरुण वोरा, मेयर धीरज बाकलीवाल भी आयोजन में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संस्था के दुर्ग-भिलाई अध्यक्ष मोनीष अंबालिका अग्रवाल, राकेश जैन, संतोष कुमार, विवेक सांघवी, कमलेश राजा व प्रशांत गोलछा, आदित्य राठी, लकी टावरी, मलय जैन, चंद्रप्रकाश गजवानी, प्रवीण परमार, अंशुल जैन आदि उपस्थित थे।


Related News

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…
कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ ऑफिस

कर्मचारी और अधिकारियों का जुलाई माह 2026 का वेतन रुका, पहुंचे सीएमएचओ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बेमेतरा, जिला अध्यक्ष स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ…
दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर विद्यार्थियों से किये आत्मीय संवाद

दीक्षारंभ में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव…