• April 12, 2023

कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती के लिए 25 तक आवेदन

कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती के लिए 25 तक आवेदन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

*आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित*
*भर्ती हेतु इच्छुक आवेदिका 25 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन*
*बेमेतरा 11 अप्रैल 2023-*एकीकृत बाल विकास परियोजना नांदघाट अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र नारायणपुर-1 एवं तारपोंगी-1 में कार्यकर्ता तथा गिधवा-1, चिचोली-1, ग्राम पंचायत लोहड़ंगिया के दुधिया, अमोरा-1, ग्राम पंचायत मेढ़की के कुरवा, ग्राम पंचायत बिनैका के लालपुर एवं नगर पंचायत मारो के सोनिका पारा में कार्यकर्ता के रिक्त पदों में भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है।
वर्तमान में इन आंगनबाड़ी केंद्रों में सेवानिवृत हुए एवं त्याग पत्र देने तथा मृत्यु की दशा में रिक्त 7 सहायिका एवं 2 आगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर निर्धारित निर्देश एवं मापदंडों के अनुसार नियमानुसार भर्ती किया जाएगा। भर्ती हेतु संबंधित ग्राम/वार्ड की आवेदिकाओं द्वारा आवेदन पत्र भरकर निर्धारित तिथि 25 अप्रैल 2023 तक एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय नांदघाट (अनुसूचित जाति प्री मैट्रिक छात्रावास के पास) में कार्यालयीन समय 10ः00 से 5ः30 बजे सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से जमा किया जा सकता है। भर्ती के संबंध में आवश्यक अर्हताओं की जानकारी परियोजना कार्यालय नांदघाट से प्राप्त की जा सकती है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जन-जन के प्रिय, विकास के सारथी एवं दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय…
छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया ऐतिहासिक जन्म दिवस

छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री…
सीताराम बाकलीवाल की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, बाकलीवाल परिवार ने नेत्रदान कर दिया मानवता और समाजसेवा का प्रेरणादायक संदेश

सीताराम बाकलीवाल की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, बाकलीवाल परिवार ने नेत्रदान…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर श्री धीरज…