• August 8, 2024

कवर्धा में फसल का सर्वे शुरू, 30 सितंबर तक काम पूरा करने निर्देश, 1 अक्टूबर को जारी होगी रिपोर्ट

कवर्धा में फसल का सर्वे शुरू, 30 सितंबर तक काम पूरा करने निर्देश, 1 अक्टूबर को जारी होगी रिपोर्ट

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

कबीरधाम जिले में गिरदावरी सर्वे (खेतों में जाकर फसल मूल्यांकन) का काम शुरू हो गया है। यह कार्य 30 सितंबर तक पूरा किया जाना है। एक अक्टूबर को प्रारंभिक सर्वे रिपोर्ट जारी की जाएगी। इसी रिपोर्ट पर संबंधित किसान 10 अक्टूबर तक दावा-आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। किसानों के दावा-आपत्ति का निराकरण 15 अक्टूबर तक किया जाएगा। फिर 20 अक्टूबर तक फाइनल सर्वे सूची जारी कर दी जाएगी। गिरदावरी सर्वे इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी सर्वे से धान खरीदी का लक्ष्य तय होता है। वर्तमान में खेत में जाकर कृषि व राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के दौरान किसान मौजूद रहते है। गिरदावरी का काम ऑनलाइन किया जा रहा है। एप में एंट्री की जाती है। शुरूआती सर्वे के अनुसार जिले में इस वर्ष गन्ने का रकबा बढ़ रहा है। धान का रकबा भी बीते वर्ष की तरह है। ग्राम राम्हेपुर स्थित शक्कर कारखाना से मिली जानकारी अनुसार पिछले वर्ष पूरे जिले में 32 हजार हेक्टेयर में गन्ने की फसल ली गई थी। इस वर्ष करीब 35 हजार हेक्टेयर से अधिक में फसल लेने का अनुमान है। कारखाना की माने तो, जो गन्ने का रकबा बढ़ रहा, वह सोयाबीन का रकबा है। क्योंकि जिले में बीते 6 वर्ष से सोयाबीन की फसल में काफी नुकसान हुआ। त्रुटि सुधार कराने की भी सुविधा किसानों को होगी इस गिरदावरी सर्वे में डबल फायदा होगा। दरअसल, सर्वे के दौरान अगर किसी के नाम, पिता के नाम, जाति आदि संबंध में त्रुटि होगी तो उसके सुधार किया जाएगा। खसरे में त्रुटि रहित गिरदावरी एंट्री किया जाएगा। किसान के लंबित प्रकरण का निराकरण अधिक से अधिक संख्या में गिरदावरी पूर्ण होने से पहले कर लिया जाएगा। फौती, नामांतरण से संबधित ताकि थान बेचने के दौरान किसानों को परेशानी ना हो। इस बात का विशेष ध्यान दिया जाएगा कि त्रुटि सुधार के दौरान ऑफलाइन जानकारी अपडेट हो।

 

योगेश कुमार तिवारी,  ट्राई सिटी एक्सप्रेस 9425564553, 6265741003,


Related News

जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ओटी एवं आईसीयू के रिनोवेशन कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ओटी एवं आईसीयू…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा (आईएएस) ने आज…
चक्रवाती तूफान अर्नव एवं अकवन से फसलों को हुई क्षति के संबंध में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत प्राप्त शिकायतों एवं सर्वेक्षण की जानकारी

चक्रवाती तूफान अर्नव एवं अकवन से फसलों को हुई क्षति के संबंध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत प्रदेश में आए चक्रवाती तूफान अर्नव…
धान खरीदी के साथ रकबा समर्पण में भी किसानों की सहभागिता, अब तक 3.55 लाख क्विंटल से अधिक धान का उपार्जन

धान खरीदी के साथ रकबा समर्पण में भी किसानों की सहभागिता, अब…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान…