• August 14, 2024

पिता से दुश्मनी का बदला लेने 15 साल की किशोरी को डंडे से पीट-पीट कर मौत के घाट उतारा

पिता से दुश्मनी का बदला लेने 15 साल की किशोरी को डंडे से पीट-पीट कर मौत के घाट उतारा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

कबीरधाम

देश जब स्वंत्रता दिवस के जश्न की तैयारियों में डूबा हुआ था, ऐसे समय में कबीरधाम से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। बजार चारभाटा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम बम्हनी में कक्षा 10 वीं में पढ़ने वाली 15 वर्षीय किशोरी को एक व्यक्ति ने डंडे से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। आरोपी विक्की कौशिक की किशोरी के पिता से किसी बात को लेकर पुरानी दुश्मनी थी। मंगलवार को किशोरी रास्ते से गुजर रही थी, तभी आरोपी ने कोई कमेंट पास किया, जिसका किशोरी ने विरोध किया। इसके बाद आरोपी ने किशोरी को पीटना शुरू कर दिया। बुरी तरह पीटने के बाद आरोपी वहां से चलता बना। इसके बाद आसपास के लोगों ने घरवालों को खबर दी।

पुलिस ने बताया कि लड़की के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी परिजनों को लगी, जिसके बाद नाबालिग को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई. घटना की शिकायत के बाद बजार चार भाटा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची आरोपी पर धारा 103 (1) BNS के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी ने नाबालिग पर क्यों किया हमलाः जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम विक्की कौशिक है. जो ग्राम बम्हनी का रहने वाला है. आरोपी नशे का आदी हैं. कुछ दिन पहले आरोपी का मृत नाबालिग के पिता से किसी बात पर विवाद हो गया था. इसी का बदला लेने उसने उसकी नाबालिग बेटी पर हमला कर दिया. आरोपी ने डंडे से पीट पीटकर नाबालिग को लहूलुहान कर दिया. जब युवती खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरी तब आरोपी वहां से भाग निकला। मामले में पुलिस की जांच जारी है।


Related News

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया जाना चाहिए : भूपेश बघेल

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया जाना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   कांग्रेस भवन से कलेक्टर कार्यालय तक निकली विरोध रैली, पटेल चौक पर पुलिस…
सेवा सेतु शिविर में चौथे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, बना भरोसे का केंद्र

सेवा सेतु शिविर में चौथे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, बना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग।  नगर पालिक निगम। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिक निगम दुर्ग…
कातुलबोर्ड,आंगन मिलन कार्यक्रम में सहायिकाओं एवं मितानिनों का सम्मान,पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

कातुलबोर्ड,आंगन मिलन कार्यक्रम में सहायिकाओं एवं मितानिनों का सम्मान,पोषण और स्वास्थ्य के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा परियोजना वार्ड क्रमांक…