• December 1, 2022

नक्सली बना रहे मंडला और कवर्धा की सीमा में नया कॉरीडोर, पुलिस गश्त के दौरान दो नक्सली ढेर, आखिर कहां से और कैसे आए खुलासा नहीं

नक्सली बना रहे मंडला और कवर्धा की सीमा में नया कॉरीडोर, पुलिस गश्त के दौरान दो नक्सली ढेर, आखिर कहां से और कैसे आए खुलासा नहीं

ट्राइसिटी एक्सप्रेस। न्यूज़

कवर्धा : मध्यप्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश सीमा मे बुधवार सुबह पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में पुलिस ने 2 नक्सलियों को मार गिराया है. नक्सलियों से पुलिस से अधुनिक हथियार भी बरामद किया है.

क्यों कवर्धा नक्सलियों के लिए है जरुरी :

छत्तीसगढ़ कवर्धा का सरहद और मध्यप्रदेश सीमा से लगे जंगलों को नक्सली सेफ जोन मानते है. घटना को अंजाम देने के बाद जंगलों मे छिप जाते हैं. घना जंगल होने के कारण नक्सली बच निकलते हैं. लगातार नक्सलियों का मूवमेंट मध्यप्रदेश की बालाघाट जिला, मंडला जिला और छत्तीसगढ़ की कवर्धा,राजनांदगांव जिला पुलिस को मिलते रहती है. दोनों ही राज्य की पुलिस लगातार सीमावर्ती क्षेत्र मे ज्वाइन ऑपरेशन चलाकर करावाई करने सर्चिंग करती है.कहां हुई मुठभेड़ : बुधवार सुबह मध्यप्रदेश पुलिस सुपखार जंगल में सर्चिंग पर निकली थी. इसी दौरान लगभग 20 नक्सलियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरु कर दिया. जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली से दो नक्सली की मौत हो गई. अपने साथी को मरता देख नक्सली भाग निकले. पुलिस टीम ने दो नक्सली के शव और आधुनिक हथियार बरामद कर लिया है. घटना की खबर मिलते ही कवर्धा पुलिस अलर्ट हो गई है और जिले के जंगलों में सर्चिंग तेज कर दी है.

कवर्धा जिले में सर्चिंग तेज : एसपी लाल उमेद सिंह (SP Lal umed Singh) ने बताया कि ”सीमा से लगे मध्यप्रदेश के बालाघाट जिला पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है. जिसमें दो नक्सली की मौत की खबर मिली है. कवर्धा जिले के जंगलों मे भी सर्चिंग तेज कर दिया गया है।

और भी नक्सली छिपे होने की आशंका

पुलिस ने आशंका जाहिर की है की आसपास और भी नक्सली छिपे हो सकते हैं। आसपास के लोगों को किसी भी संदेही के नजर आते ही सूचना देने खा गया है।

 


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…