• March 17, 2023

भिलाई राजस्व में सीमांकन, प्रमाणीकरण के नाम पर लूट, कोहका पटवारी शत्रुहन मिश्रा के कार्यालय में बेनामी 5.26 लाख रुपए मिले, निलंबित

भिलाई राजस्व में सीमांकन, प्रमाणीकरण के नाम पर लूट, कोहका पटवारी शत्रुहन मिश्रा के कार्यालय में बेनामी 5.26 लाख रुपए मिले, निलंबित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग । कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार एसडीएम लक्ष्मण तिवारी द्वारा शिकायत मिलने पर पटवारी हल्का नंबर 45, कोहका पटवारी कार्यालय का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पटवारी कार्यालय से 5 लाख 26 हजार 305 रूपए प्राप्त हुए। प्राप्त राशि के बारे में पूछे जाने पर पटवारी द्वारा प्राप्त राशि का स्त्रोत स्पष्ट नहीं किया गया। मामले की जांच कर एसडीएम दुर्ग तत्काल कार्रवाई करते हुए दोषी पाए जाने पर पटवारी शत्रुहन मिश्रा को निलंबित करने के निर्देश दिए। इधर इस पूरे मामले में कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए हैं। तहसीलदार क्षमा यदु और आरआई गार्गी शुक्ला से भी पूछताछ की जा रही है। दोनों के खिलाफ भी काफी शिकायतें मिली हैं। दोनों की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। बहरहाल जांच जारी है।


Related News

भाजपा द्वारा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम स्थल को गंगा जल से धोना दलित समाज का घोर अपमान :धीरज बाकलीवाल

भाजपा द्वारा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम स्थल को गंगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   जिला कांग्रेस कमेटी दुर्गा के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते…
मजदूर कार्ड पंजीयन एवं नवीनीकरण की समस्या को लेकर कांग्रेस एवं इंटक ने श्रम विभाग को सौंपा ज्ञापन

मजदूर कार्ड पंजीयन एवं नवीनीकरण की समस्या को लेकर कांग्रेस एवं इंटक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। मजदूर कार्ड के पंजीयन एवं नवीनीकरण में आ रही तकनीकी समस्याओं,…
मध्य ब्लॉक कांग्रेस का स्मार्ट मीटर बदलो अभियान, भाजपा सरकार से नाराज जनता आवेदन भरने में उत्सुकता दिखाई

मध्य ब्लॉक कांग्रेस का स्मार्ट मीटर बदलो अभियान, भाजपा सरकार से नाराज…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष…