• March 8, 2024

कोहका में सरकारी जमीन को भूमाफियाओं से छुड़ाकर मार्किंग की और हाउसिंग बोर्ड को हैंड ओवर की

कोहका में सरकारी जमीन को भूमाफियाओं से छुड़ाकर मार्किंग की और हाउसिंग बोर्ड को हैंड ओवर की

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

कोहका में सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध प्लॉटिंग का मामला प्रकाश में आया है। इस जगह पर प्लाटिंग कर बेचने की फिराक में भूमाफिया थे। इतना ही नहीं एक समुदाय विशेष के लोगों ने भी कोहका की इस जमीन पर अतिक्रमण कर रखा गया है। गुरुवार को राजस्व विभाग और भिलाई निगम की संयुक्त टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। जांच टीम ने पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद संबंधित लोगों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा। वहीं सरकारी जमीन पर मार्किंग की गई। साथ ही जमीन को हाउसिंग बोर्ड के सुपुर्द कर दिया गया। यह जगह हाउसिंग बोर्ड की है, जिस पर पिछले कुछ समय से स्थानीय भूमाफिया द्वारा कब्जा कर लिया गया था। विधायक रिकेश सेन से की गई शिकायत के बाद राजस्व विभाग हरकत में आया। जानकारी के मुताबिक इस जगह पर निगम द्वारा गार्डन प्रस्तावित किया गया है। जांच के दौरान छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के ईई पुष्पराज राठौर, निगम अधिकारी जगमोहन वर्मा, आरआई मुधसूधन टेम्भूलकर, पटवारी नरसिंह कुमार सहित अन्य मौके पर मौजूद थे।
अधिकारियों ने बताया कि भूमि खसरा नं. 1228, 1226 रकबा क्रमश: 0.100, 0.670 हेक्टेयर जमीन है। यह जमीन करीबी 1.925 एकड़ है। इस जमीन पर लंबे समय से कब्जे की शिकायत मिल रही थी। सरकारी जमीन हाउसिंग बोर्ड के रिकार्ड में दर्ज है। इस पर लगातार कब्जा किया जा रहा है। इसके आसपास कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने और प्लाटिंग कर बेचने की शिकायतें सामने आईं थी। इसके आधार पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर उन्होंने जांच की। जांच के बाद कुछ लोगों के अतिक्रमण का पता चला। उन्हें नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। इसके अलावा मार्किंग की गई है। जुनवानी रोड स्थित इस जमीन को हाउसिंग बोर्ड के सुपुर्द कर दिया गया है। हाउसिंग बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि इस जमीन पर बाउंड्रीवाल किया जाएगा। जमीन को सुरक्षित करने के बाद आगे कार्ययोजना बनाकर काम किया जाएगा।

 


Related News

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका हीरामती का आंगन, 20 हजार की सहायता से मिला संबल

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में शासन…
गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिए जाने…
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में 29 आवेदन प्राप्त हुए

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण…