• December 6, 2022

शहर को 50 गांव से जोड़ने शिवनाथ नदी के कोटनी में बनेगा नया पुल, व्यापार होगा आसान

शहर को 50 गांव से जोड़ने शिवनाथ नदी के कोटनी में बनेगा नया पुल, व्यापार होगा आसान

ट्राइसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

शिवनाथ नदी पर कोटनी से नागपुर सीमा को जोड़ने वाला नया पुल बनेगा। इससे शहर आने वाले 50से ज्यादा गांव के ग्रामीणों को राहत मिलेगी। व्यापार आसान होगा। 19.94 करोड़ की लागत से यह पुल तैयार किया जाएगा। सोमवार को गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने काम का भूमिपूजन किया। अगले 12 महीने में यह पुल तैयार कर लिया जाएगा। लंबे समय से पुल निर्माण की मांग की जा रही थी। इस पुल के बनने से नगपुरा की दूरी भी 10। किलोमीटर तक कम हो जायेगी। समय और पैसे की बचत होगी। अब दुर्ग पटेल चौक से गंजपारा, नयापारा, पंचशील नगर, बघेरा, कोटनी होकर सीधे नगपुरा पहुंचा जा सकेगा। इसके आगे जालबांधा, बोरई, खैरागढ़ की तरफ जाया जा सकेगा। विशेष रूप से बारिश के दिनों में आसानी होगी।

 

 


Related News

बेमेतरा में समर्थ गुरु–2026 का आयोजन, 450 से अधिक शिक्षकों ने लिया आधुनिक एवं दक्षता आधारित शिक्षण का प्रशिक्षण

बेमेतरा में समर्थ गुरु–2026 का आयोजन, 450 से अधिक शिक्षकों ने लिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन, जिला बेमेतरा एवं समाधान महाविद्यालय, बेमेतरा के संयुक्त…
कंपनी द्वारा टावर लगाने के विरोध में वार्ड नंबर 8 के वार्ड वासियों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से की शिकायत

कंपनी द्वारा टावर लगाने के विरोध में वार्ड नंबर 8 के वार्ड…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज कंपनी द्वारा टावर लगाने के विरोध में वार्ड नंबर 8 के वार्ड वासियों ने…
मक्के का घटिया बीज थमाया, फसल हुई बर्बाद तो किसान पहुंचे कलेक्टोरेट

मक्के का घटिया बीज थमाया, फसल हुई बर्बाद तो किसान पहुंचे कलेक्टोरेट

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज सुधीर कुमार ठाकुर, शिवकुमार ठाकुर निवासी ग्राम बैजलपुर ने जिला कलेक्टर से शिकायत की:…