• January 5, 2023

16 करोड़ से तैयार हो रहा बड़ा तालाब, मनोरंजन स्पॉट में दौडे़गी बुलेट टॉय ट्रेन

16 करोड़ से तैयार हो रहा बड़ा तालाब, मनोरंजन स्पॉट में दौडे़गी बुलेट टॉय ट्रेन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा कुम्हारी के हृदय स्थल पर स्थित बड़ा तालाब पहुंचे थे। 16 करोड़ के लागत से बड़ा तालाब को वहां के क्षेत्र के नागरिकों के लिए एक मनोरंजन स्थल के रूप में परिवर्तित किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन शीघ्र ही मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा किया जाना है। कलेक्टर ने अपने निरीक्षण के दौरान उपस्थित संबंधित अधिकारियों से कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी ली और उन्हे शीघ्र बचे हुए कार्य को पूरा करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने बड़ा तालाब के प्रवेश द्वार के फ्रंट व्यू और बेहतर से बेहतर करने के लिए निर्देशित भी किया ताकि वहां से गुजरने वाले लोगों को बड़ा तालाब की सुंदरता का अंदाजा बाहर से ही हो जाये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फ्लावर बेड व प्लांटेशन पर विशेष रूप से जोर देने के लिए कहा ताकि आगंतुकों को लगे कि वो प्रकृति के समीप है। इसके अलावा उन्होंने बड़ा तालाब के परिधि के अंदर स्थित 08 फूड स्टाल का निरीक्षण भी किया। जहां उन्होंने फूड स्टाल का टेंडर ऐसे फूड चेन या दुकानदार को देने के लिए कहा, जो वैरायटी ऑफ फूड, टेस्ट और हाईजिनिक लेवल को मेंटेन कर सके। इसके साथ ही साथ उन्होंने लगने वाले प्लांटस व फुलवारी के मेंटेनेंस के लिए नियमित रूप से 7 से 10 माली लगवाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये ताकि पौधों और फूलों का मेंटेनेंस नियमित रूप से किया जा सके।

*बुलेट टॉय ट्रेन दौड़ेगी फर्राटे के साथ -* बड़ा तालाब मनोरंजन स्थल पर बुलेट टॉय ट्रेन रखी गई है जिसमें 48 लोगों की बैठक व्यवस्था है । बच्चों के लिए ये विशेष रूप से आकर्षण का केन्द्र रहेगा जिसमें वो म्यूजिकल फाउंटेन और अन्य मनोरंजक चीजांे का आनंद लेते हुए मैग्नेटिक बुलेट ट्रेन का लुत्फ उठा पायेंगे ।

*प्रवेश द्वार पर रहेगा एक बाज, दो हाथी व ग्रीन वाकिंग टनल, सी लिंक ब्रिज इत्यादि होंगे अन्य आकर्षण -* बड़ा तालाब के प्रवेश द्वार पर आगंतुकों के स्वागत के लिए एक बाज और दो हाथी प्रवेश द्वार पर स्थाई रूप से स्थापित रहेंगे।इसके साथ – साथ मनोरंजन स्थल के भीतर नागरिकों को तालाब के प्राकृतिक सौंदर्य के अलावा ग्रीन वाकिंग टनल, फाउंटेन, लेजर शो विथ विडियो प्रोजेक्शन, स्पाईक लाईट , फ्लावर बेड, बच्चों के लिए प्ले सेक्सन और बड़ा तालाब के परिधि स्थल के भीतर ठीक बीचों-बीच सी लिंक ब्रिज निर्मित है। जो कि बड़ा तालाब आने वाले सभी आगंतुकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहेगा ।

इसके अलावा कलेक्टर कुकदा तालाब के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे, जहां उन्होंने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तालाब की सफाई मंदिरों की रंगाई और छायादार पेड़ लगाने के निर्देशित किया ।
इस अवसर पर एसडीएम श्री बृजेश कुमार क्षत्रिय, सीएमओ जितेंद्र कुशवाहा और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे ।


Related News

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…
पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर विधायक ललित चंद्राकर के निवास में मना हर्षोल्लास से जश्न, आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर विधायक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को…
शक्ति नगर तालाब और शहर में बढ़ते जल संकट के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी

शक्ति नगर तालाब और शहर में बढ़ते जल संकट के लिए कलेक्ट्रेट…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में आज कांग्रेसियों ने कलेक्टर को…