• July 6, 2023

बिजली विभाग के अफसरों का कारनामा, बिजली तार झुकने की वजह से खेती नहीं कर पा रहे किसान, 4 महीने से कर रहे शिकायत, वीडियो हुआ वायरल

बिजली विभाग के अफसरों का कारनामा, बिजली तार झुकने की वजह से खेती नहीं कर पा रहे किसान, 4 महीने से कर रहे शिकायत, वीडियो हुआ वायरल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा जिले के ग्राम कुरदा में बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पहले तो लोगों के खेत से बिजली के तार गुजार दिए। अब जब ये तार बिजली पोल टूटने की वजह से झुक गए हैं, तो इन्हें सुधारा नहीं जा रहा। गांव के ट्रांसफार्मर भी कई दिनो से खराब पड़ा हुआ है। कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। किसान जहां खेत में बिजली तारों की वजह से खेती नहीं कर पा रहे, वहीं गांव वाले बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। सोमवार को कलेक्टर जन चौपाल में मामला सामने आया इसके बाद इसकी जानकारी सामने आई। किसानों ने खुद अपनी समस्या का वीडियो तैयार किया है, जो लगातार वायरल हो रहा है। इसके बाद भी बिजली कंपनी का कोई अफसर इसे देखने तक नहीं पहुंचा है। आप भी देखिए किसानों द्वारा बनाए गए इस वीडियो को…

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष महामंत्रियों की घोषणा

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष महामंत्रियों की घोषणा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ,प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के…
अरुण वोरा ने डॉ. रमन सिंह से की आत्मीय भेंट, कुशलक्षेम जाना

अरुण वोरा ने डॉ. रमन सिंह से की आत्मीय भेंट, कुशलक्षेम जाना

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी से…
मंत्री गजेन्द्र यादव का बस सफर, आमजन से जुड़कर उनसे संवाद किये

मंत्री गजेन्द्र यादव का बस सफर, आमजन से जुड़कर उनसे संवाद किये

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने आज सादगी और जनसेवा…