• January 19, 2023

कामधेनु यूनिवर्सिटी में संविदा नियुक्ति के लिए लेनदेन, 3 सेवानिवृत्त कर्मियों की बैकडोर से एंट्री

कामधेनु यूनिवर्सिटी में संविदा नियुक्ति के लिए लेनदेन, 3 सेवानिवृत्त कर्मियों की बैकडोर से एंट्री

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

हमेशा से घोटाले के लिए चर्चा में रहने वाला कामधेनु यूनिवर्सिटी एक बार फिर चर्चा में है। इस बार बैक डोर से 3 कर्मचारियों की गुपचुप संविदा भर्ती की गई है। खबर है इसके लिए लेनदेन भी हुए। सारे नियम कायदे ही ताक पर रख दिए गए। बिना कार्य परिषद के अनुमोदन और स्वीकृति के संविदा में कर्मचारियों को पदस्थ करने का आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश 12 जनवरी को जारी किया गया। इसे लेकर यूनिवर्सिटी के कुलपति  और कुलसचिव की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

उपलब्ध दस्तावेजों के मुताबिक समयपाल श्रीनिवास खोसला को सेवानिवृत्ति के बाद कार्यपालन अभियंता कार्यालय कामधेनु यूनिवर्सिटी में टाइम कीपर के पद पर संविदा नियुक्ति दी गई है। नियुक्ति एक वर्ष के लिए दी गई है। इसी प्रकार केआर सोनकर जो सहायक वित्त अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हुए। उन्हें स्थापना में सहायक ग्रेड 3 पर नियुक्ति दी गई है। इसी प्रकार यूनिवर्सिटी में ही केके पटेल को कुलपति के दफ्तर में पदस्थ किया गया है। तीनों नियुक्ति को लेकर नियमों का पालन नहीं किए जाने की बात कही गई है। जानकारी के मुताबिक इससे पहले भी तीन लोगों को इसी प्रकार संविदा में नियुक्ति दे दी गई है। इसमें भी इसी प्रकार से नियमों की अनदेखी गई। नोटिफिकेशन तक नहीं कराया गया।

हमेशा से घोटाला-गड़बड़ी, जांच होते रही पर करवाई नहीं हुई

यूनिवर्सिटी 2012 में बनी। इसके बाद से लगातार घोटाले सामने आते रहे हैं, लेकिन करवाई कभी नहीं हुई। विभागीय मंत्रियों ने भी गंभीरता नहीं दिखाई। वर्तमान में रविंद्र चौबे मंत्री हैं। उन्हें भी शिकायत की गई लेकिन किसी मामले में जांच आगे नहीं बढ़ पाई। संविदा नियुक्ति में लेनदेन की बात सामने आने के बाद से यूनिवर्सिटी कर्मियों में भी आक्रोश बढ़ रहा है।

 

 


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…