• February 13, 2023

विधायक ने दिलाया भाजपा समर्थित पार्षद को 7 करोड़ का काम, कांग्रेसी पार्षदों का गुस्सा फूटा, लिट्टी-चोखा पार्टी के बाद शहर में खासी चर्चा

विधायक ने दिलाया भाजपा समर्थित पार्षद को 7 करोड़ का काम, कांग्रेसी पार्षदों का गुस्सा फूटा, लिट्टी-चोखा पार्टी के बाद शहर में खासी चर्चा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

एक दिन पहले रविवार की रात सिंधिया नगर क्षेत्र में लिट्टी चोखा की पार्टी हुई। पार्टी में सांसद विजय बघेल, विधायक और स्टेट वेयर हाउस कारपोरेशन के चेयरमैन श्रीमान अरुण वोरा, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल सहित दुर्ग के कुछ खास और विशेष पार्षद भी शामिल हुए। उनके अलावा कुछ चर्चित  मीडिया कर्मी भी शामिल हुए। पार्टी निर्दलीय और भाजपा समर्थित पार्षद ने दी। नाम उनका था लेकिन पार्टी किसी और ने रखी थी। इस पार्टी की सोमवार को पूरे दिन खासी चर्चा रही। विशेष रूप से दुर्ग निगम के कांग्रेसी पार्षद इस पार्टी से खासे नाराज थे। उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पार्टी हाई कमान से भी की गई है। शिकायत में कहा गया है कि वेयर हाउस से जुड़े करीब 7 करोड़ का काम एक पार्षद के कहने पर  कथित हिंदूवादी संगठन के प्रमुख को दिया गया है। पहले भी राजीव गांधी सेतु ग्रीन चौक फ्लाईओवर मेटेनेस से लेकर अन्य काम भी दिया चुका है। ये काम शहर में विधायक के खिलाफ कोई विरोध न हो इस वजह से दिया गया है। इसके अलावा भी कई जगहों पर दोनों के बीच सांठगांठ की बातें सामने आते रही है। अब यह बात सामने आ गई है। इसके बाद कांग्रेस के अधिकांश पार्षदों में नाराजगी घर कर गई है, उन्होंने विधायक का खुलकर विरोध शुरू कर दिया है। इधर वोरा की कार्यप्रणाली को लेकर बीजेपी पहले ही लामबंद है। 15 फरवरी को विधायक निवास के घेराव का ऐलान किया है।

 

 


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…