• September 8, 2023

छग कृषि कॉलेज में सेमिनार, लुनिया ने कहा-व्यक्ति जीवन में हर समय कुछ न कुछ सीखता है

छग कृषि कॉलेज में सेमिनार, लुनिया ने कहा-व्यक्ति जीवन में हर समय कुछ न कुछ सीखता है

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय धनोरा में राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले शिक्षक दिवस बड़े धूमधाम से बीएससी कृषि के छात्र छात्राओं ने सेमिनार हाल में धूम धाम से मनाया।जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के सचिव नलिन लूनिया जी समलित हुऐ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा एवं डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा में माल्यार्पण एवं पूजा के साथ किया गया । श्री लूनिया ने अपने संबोधन में छात्र , छात्राओं को बधाई देते हुए कहा की व्यक्ति प्रतिदिन कुछ ना कुछ सीखता है। विषय शिक्षक के अलावा अपनी मां से, अपने मित्रों से निमित रूप से कुछ ना कुछ सीखता है। हमें अच्छी चीजों को एडॉप्ट करना चाहिए और बुरी चीजों को छोड़ देना चाहिए।छात्र, छात्राओं ने टीचर्स को म्यूजिकल चेयर एवं बाउल चिट खेल खिलाया। तथा अपनी तरफ से उपहार दिया। इस कार्यक्रम में एमएस लोधी, प्रशिल मारचनप्रित भाटिया,माधुरी श्रीवास्तव ,मोनिका राठौर ,ट्विंकल सिन्हा, राखी कोरी ,कमलेश साहू,हीरा मणि सिन्हा मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन आस्था वर्मा और अनीशा टोप्पो ने किया तथा आर्यन शर्मा ने टीचर के महत्व के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में करण राजपूत ,कारगिल खूंटे ,मनीष जंजीर,रितेश राजपूत , जानवी,दमयंती, प्रज्ञा चंद्रा, आकांछा,मनोज ,ईश्वर ,सुदीप, देवशंकर, विपिन आदि छात्र, छात्राओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का समापन एन एस एस के कार्यक्रम अधिकारी विवेक पांडे ने किया।


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…