• February 1, 2024

मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने भारत में 30 साल पूरे किए, सुनील मध्यानी ने कहा-स्टाफ की कड़ी मेहनत और ग्राहकों की संतुष्टि से ही यह सफलता मिली

मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने भारत में 30 साल पूरे किए, सुनील मध्यानी ने कहा-स्टाफ की कड़ी मेहनत और ग्राहकों की संतुष्टि से ही यह सफलता मिली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

रायपुर | मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने भारतीय आटोमोबाइल बाजार में अपने 30 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इसी अवसर पर रायपुर टाटीबंध स्थित मर्सिडीज-बेंज इंडिया के सिटी स्टार शोरूम ने समारोह का आयोजन किया। जिसकी शोभा सिटी स्टार के प्रबंध निदेशक सुनील मध्यानी की गरिमामय उपस्थित रही। सुनील मध्यानी ने डीलरशिप की सफलता के लिए टीम को उनके अथक प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने 2024 के लिए महत्वाकांक्षी योजनाओं और संभावनाओं की

रूपरेखा पर अपने विचार व्यक्त किए। इसी खुशी को साझा करते हुए मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने संतुष्ट ग्राहकों, कंपनी कर्मचारियों के कड़े परिश्रम और नवीनतम टेक्नोलॉजी को दिया। जिसके चलते वे आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। सुनील मध्यानी जो न केवल एक दूरदर्शी उद्यमी हैं, बल्कि रेनॉल्ट, एमजी, टाटा मोटर्स और मर्सिडीज जैसे प्रसिद्ध ऑटोमोटिव ब्रांडों के प्रमुख डीलर भी हैं।


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…