• December 13, 2022

कांग्रेस नेता के बाद अब भाजपा नेता के बेटे का नाम जुड़ा महादेव एप से, होगी पूछताछ

कांग्रेस नेता के बाद अब भाजपा नेता के बेटे का नाम जुड़ा महादेव एप से, होगी पूछताछ

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

ऑनलाइन सट्‌टे के कारोबार महादेव एप से अब भाजपा नेता के बेटे का नाम जुड़ा है। अब पुलिस उनसे जल्द पूछताछ करेगी। भाजपा के ये वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री के काफी करीबी बताए गए हैं। ये भाजपा नेता पिछले दिनों एक पत्रकार को थप्पड़ जड़ने के मामले में भी चर्चा में आए थे। घटना 18 नंबर सड़क पर घटित हुई थी। भाजपा नेता के बेटे का नाम का खुलासा ऑनलाइन सट्‌टे के कारोबार से जुड़े मोहम्मद नसीमुद्दीन ने किया है। नसीमुद्दीन ने महादेव एप के मास्टर माइंड सौरभ चंद्राकर के चाचा दिलीप चंद्राकर, अपूर्व मिश्रा और मनोज नामक के व्यक्ति का नाम लिया है। इन लोगों ने ही महादेव एप का पैनल दिलाने में नसीमुद्दीन की मदद की। इस खुलासे के बाद जल्द और भी गिरफ्तारियों की संभावना बढ़ गई है।

70 से ज्यादा पैनल बेच चुका, 30 लाख से ज्यादा कमाए

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी नसीमुद्दीन 70 से ज्यादा पैनल बेच चुका है। इससे करीब 30 लाख रुपए भी कमाए। उसके बैंक खाते से 6 करोड़ से ज्यादा के ट्रांजेक्शन की भी बात सामने आई है। इसके आधार पर पुलिस ने नसीमुद्दीन की पत्नी के खातों की भी जानकारी जुटाई है। इधर नसीमुद्दीन ने कुछ मीडिया के लोगों को भी पैसे दिए जाने की बात कही है। हालांकि इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो जरूर वायरल हुआ है।


Related News

रानी दुर्गावती बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए अरुण वोरा

रानी दुर्गावती बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वीरांगना रानी दुर्गावती जी के बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम…
बीएसपी में स्क्रैप चोरों को राजनीतिक संरक्षण, पूरे सिंडिकेट की हो जांच, एचटीसी के संचालक से भी हो पूछताछ : आरपी शर्मा

बीएसपी में स्क्रैप चोरों को राजनीतिक संरक्षण, पूरे सिंडिकेट की हो जांच,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में सामने आए स्क्रैप चोरी मामले को लेकर…
फर्जी ई चलन लिंक से रहें सावधान, केवल आधिकारिक पोर्टल का ही करें उपयोग

फर्जी ई चलन लिंक से रहें सावधान, केवल आधिकारिक पोर्टल का ही…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। आजकल कुछ साइबर अपराधियों द्वारा आम नागरिकों को भ्रमित करने के उद्देश्य…