• March 8, 2024

जांच किए बिना ही पुलिस ने दर्ज की दूसरी एफआईआर, मनोज ने साजिश के तहत फंसाने का लगाया आरोप

जांच किए बिना ही पुलिस ने दर्ज की दूसरी एफआईआर, मनोज ने साजिश के तहत फंसाने का लगाया आरोप

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग । मनोज ले आउट प्राइवेट लिमिटेड के संचालक व फिल्म अभिनेता मनोज राजपूत का कहना है कि मेरे विरुध्द पीडि़त लड़की व्दारा धमकाने के विषय में दर्ज कराई गई दूसरी रिपोर्ट पूरी तरह से गलत है। पुलिस को इस रिपोर्ट को दर्ज करने से पहले जांच करनी थी। मेरे विरुध्द सुनियोजित तरीके से साजिश की जा रही है।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए बिल्डर व अभिनेता मनोज राजपूत ने कहा कि पिछले दो वर्ष से एम.आर.ले आउट की टीम सेक्टर-9 स्थित हनुमान मंदिर में हर मंगलवार को भंडारे का आयोजन कर रही है। उन्होंने बताया कि 5 मार्च मंगलवार को भी भंडारा व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित था। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग वहां मौजूद थे। मैं भी अपनी टीम के साथ सेक्टर 9 मंदिर गया था। वहां प्रसाद का वितरण किया इसके बाद वापस लौट गया। दूसरे दिन मुझे पता चला कि पीडि़त लड़की ने मेरे विरुध्द जान से मार देने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। जबकि ऐसा कुछ भी नही हुआ है। पुलिस को लड़की की शिकायत पर जांच करनी थी। मनोज राजपूत ने कहा कि भिलाई-3 में निवासरत लड़की सेक्टर 9 मंदिर कैसे पहुंची और वहां कितनी देर तक मौजूद थी । पुलिस को मोबाईल लोकेशन से इसकी सत्यता का पता लगाना चाहिए। मनोज ने इस मामले की नये सिरे से जांच की मांग की है और दावा किया है कि जांच के बाद यदि मैं दोषी साबित हुआ तो मैं हर तरह की सजा भुगतने के लिए तैयार हूं। पहले मामले में मिली जमानत को प्रभावित करने के लिए पीडि़त लड़की राजेश बिहारी के साथ मिलकर झूठे तरीके से फंसा रही है। उन्होंने कहा कि मेरे विरुध्द भविष्य में इस तरह की झूठी शिकायतें और आगे भी दर्ज कराई जा सकती है।
मनोज राजपूत ने आगे कहा कि पीडि़त लड़की व्दारा दर्ज कराई गई पहली शिकायत का मामला न्यायालय में लंबित है न्यायालय पर पूरा भरोसा है। इसमें दूध का दूध और पानी का पानी अलग हो जाएगा। न्यायालय ने मुझे जमानत पर रिहा किया है। लेकिन मेरी जमानत को प्रभावित करने मेरे खिलाफ साजिश की जा रही है। मैनें लड़की को किसी भी तरह की कोई धमकी नही दी है और न ही मेरी सेक्टर-9 में लड़की से मुलाकात हुई है। उन्होने कहा कि दूसरी शिकायत के मामले में जांच के लिए पुलिस अधीक्षक को आवेदन देगें। यदि लड़की की शिकायत झूठी साबित हुई तो उसके विरुध्द भी कार्यवाही होनी चाहिए।

।


Related News

मटंग पंचायत में 22.80 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ग्रामीणों ने पारंपरिक बैलगाड़ी से किया भव्य स्वागत, जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर भी बैलगाड़ी में सवार नजर आए

मटंग पंचायत में 22.80 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सेलूद। ग्राम मटंग में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह…
गाड़ाडीह में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत जन चौपाल संवाद आयोजित

गाड़ाडीह में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत जन चौपाल संवाद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सेलूद। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव-आर द्वारा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत…
गुरुनानक जयंती पर गुरुद्वारा पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर स्टेशन रोड गुरुद्वारा पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मत्था टेककर लिये गुरु साहिब का आशीर्वाद

गुरुनानक जयंती पर गुरुद्वारा पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गुरु नानक देव जी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर…