• June 24, 2023

आदरणीय अमित भईया…आधुनिक भारत के लौह पुरुष, इतना कहते ही शाह ने मनोज मिश्रा को पास बुलाया और राजनीतिक चर्चा की

आदरणीय अमित भईया…आधुनिक भारत के लौह पुरुष, इतना कहते ही शाह ने मनोज मिश्रा को पास बुलाया और राजनीतिक चर्चा की

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बीजेपी के जिला मंत्री मनोज मिश्रा से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने दुर्ग प्रवास के दौरान थोड़े समय के लिए बात की। मनोज मिश्रा ने जैसे ही अमित शाह को आदरणीय अमित भईया…आधुनिक भारत के लौह पुरुष कहा, शाह प्रफुल्लित हो उठे। उन्होंने मनोज मिश्रा को पास बुलाया, उनसे बातचीत की। पूछा कि वे संगठन में कौन से पद में हैं, पूरा नाम क्या लिखते हैं। इस पर मनोज मिश्रा ने बड़ी शालीनता से जवाब दिया और कहा कि इस बार राज्य में भाजपा की ही सरकार बनेगी। उन्होंने बताया कि राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के नेतृत्व में बेहतर काम संगठन स्तर पर हो रहा है। इसके बाद अमित शाह ने स्वयं कैमरामैन को पास बुलाया इसके लिए उन्होंने सुरक्षा में तैनात जवानों से कहा। इसके साथ में एक फोटो क्लिक कराई। एक ओर जहां संगठन के कई बड़े नेता अमित शाह के साथ फोटो खिंचवाने के लिए लालायित थे, वैसे समय में इस प्रकार का दृश्य चर्चा का विषय बना हुआ है। इस विषय को लेकर मनोज मिश्रा ने कहा कि यह हमारी नेता सरोज पांडेय का सम्मान है। उनके प्रयासों से ही देश के केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का दुर्ग आगमन संभव हो सका।


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…