• January 19, 2023

पाटन को शहर का दर्जा दिलाने और विस्तार के लिए मास्टर प्लान तैयार, चर्चा आज

पाटन को शहर का दर्जा दिलाने और विस्तार के लिए मास्टर प्लान तैयार, चर्चा आज

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र पाटन के विस्तार को लेकर काम शुरू हो गया है। पाटन को पहले ही जिले का दर्जा दिलाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस बीच 10 गांव को शामिल कर शहर बनाया जाना है। इसके मास्टर प्लान का प्रारंभिक खांचा तैयार भी हो चुका है।

इसे लेकर विकास योजना 2031 तैयार की गई है। प्रारूप पर चर्चा के लिए 19 जनवरी को दोपहर 12 बजे से कलेक्टोरेट सभागार में बैठक आयोजित है। बैठक में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। अन्य तकनीकी अधिकारी सदस्य भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।
पाटन नगर पंचायत क्षेत्र एवं उससे लगे 10 क्रमशः खोरपा, अटारी, अखरा, दैवमोर, बठेना, सिकोला, सुपकान्हा, सोनपुर खम्हरिया एवं ग्राम पंदर शामिल हैं। इसका कुल क्षेत्रफल 5177.48 हेक्टेयर है। निवेश क्षेत्र का वर्तमान भूमि उपयोग मानचित्र छग नगर तथा ग्राम निवेश 11 दिसंबर 2015 को अंगीकृत किया गया है। गठित समिति के समक्ष प्रस्तुत प्रारूप में निवेश क्षेत्र के वर्तमान एवं प्रस्तावित भूमि उपयोग वर्तमान एवं प्रस्तावित यातायात संरचना, भौतिक अधोसंरचना, प्रस्तावित अधोसंरचना तथा दर्शित उपयोग परिक्षेत्र में स्वीकृत एवं स्वीकार्य उपयोग की जानकारी एवं अन्य संबंधित जानकारियां मानचित्र सहित प्रस्तुत की जाएगी। इधर धमधा का भी मास्टर प्लान बनाया गया है।

36 जिले बनाने की तैयारी

छत्तीसगढ़ में 36 जिले बनाए जाने की तैयारी है। 33 जिले बनाए जा चुके हैं। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पाटन के अलावा पत्थल गांव और भानुप्रतापपुर को भी जिला बनाने की तैयारी है। हालांकि इसकी अधिकृत पुष्टि अब तक नहीं की गई है। ये बातें राजनीतिक हलकों में लगातार चर्चा में है।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…