• June 21, 2023

गर्मी से राहत के लिए हो जाएं तैयार, अगले तीन दिन अच्छी बारिश के संकेत, तापमान में भी गिरावट आएगी

गर्मी से राहत के लिए हो जाएं तैयार, अगले तीन दिन अच्छी बारिश के संकेत, तापमान में भी गिरावट आएगी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

CG मानसून चार दिन में : कई दिनों से एक ही जगह अटका मानसून आगे बढ़ा, नार्थ ईस्ट में भी हलचल यानी पूरे छत्तीसगढ़ में जल्दी छा जाएगा।
बिपरजॉय तूफान के कारण दक्षिण पश्चिम मानसून में देरी हुई. तूफान का असर खत्म होने के बाद अब तेजी से सिस्टम सक्रिय हुआ है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी और लू से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है. दक्षिण पश्चिम मानसून जो कर्नाटक से आगे नहीं बढ़ रहा था, वह आंध्रप्रदेश के बड़े हिस्से तक पहुंच गया है. 24-25 जून तक यह छत्तीसगढ़ पहुंच जाएगा. अच्छी बात यह है कि नार्थ ईस्ट की ओर से भी मानसून आगे बढ़ रहा है, यानी पूरे छत्तीसगढ़ में सक्रिय होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

इस साल देश में मानसून आठ दिन की देरी से पहुंचा. इसके बाद बिपरजॉय तूफान के कारण मानसून की गतिविधि थम गई. अमूमन 20 जून तक मानसून पूरे छत्तीसगढ़ में छा जाता है, लेकिन इस बार छत्तीसगढ़ तक तो दूर एक दिन पहले तक तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश के बॉर्डर तक ही था. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बिपरजॉय का असर खत्म होने के बाद एक बार फिर सिस्टम सक्रिय हुआ है और मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. फिलहाल मानसून आंध्रप्रदेश के कुर्नूल और नेल्लोर तक पहुंच गया है. कुन्नूर के पास ही आंध्रप्रदेश और तेलंगाना का बॉर्डर जुड़ता है. कोंटा से कुर्नूल की दूरी करीब 600 किलोमीटर है. दूसरी ओर, मानसून अब पश्चिम बंगाल के लगभग आधे हिस्से को कवर कर चुका है. झारखंड और बिहार के छोर से आगे बढ़ रहा है. इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 24-25 जून तक यह छत्तीसगढ़ पहुंच जाएगा और दक्षिण और उत्तरी हिस्से में लगभग साथ-साथ पहुंच सकता है.

दिन और रात में चल रही गर्म हवाएं

छत्तीसगढ़ के दर्जनभर जिलों में लोग लू से परेशान हैं. िदन ही नहीं, बल्कि रात में भी गर्म हवाएं चल रही हैं. सोमवार को राजधानी रायपुर में दिन का तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस अधिक था. राजनांदगांव में सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान रहा. इसी तरह माना एयरपोर्ट, पेंड्रारोड और अंबिकापुर में दिन का तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक था.

इन शहरों में लू, ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने चार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर और रायगढ़ में 24 घंटे में लू की चेतावनी है, जबकि कोरिया, सरगुजा, जशपुर, कोरबा और महासमुंद के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है. इसी तरह अगले 48 घंटे में रायपुर, जांजगीर, बलौदाबाजार, महासमुंद और रायगढ़ जिले के एक-दो पॉकेट में लू की संभावना है. मौसम विभाग ने सभी लोगों को जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है। इसके बाद बारिश की संभावना है।

मानसून में देरी से सरकार भी चिंतित

छत्तीसगढ़ में इस साल मानसून में देरी से सरकार भी चिंतित है. सीएम भूपेश बघेल ने सभी विभागों को जरूरी तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं. दरअसल, मानसून में देरी का असर खेती-किसानी के साथ-साथ पूरी अर्थ व्यवस्था पर पड़ता है. कुछ दिनों में यदि अच्छी बारिश नहीं होगी तो खेती पिछड़ जाएगा. इससे किसानों को परेशानी आएगी. ऐसी स्थिति में राज्य सरकार किसानों को राहत देने के लिए जरूरी घोषणाएं कर सकती है. मैप में देखें कहां पहुंचा मानसून…

बता दें कि सामान्य तौर पर मानसून 13 जून को बस्तर में दस्तक देता है. इसके तीन दिन में रायपुर और तीन दिन बाद उत्तरी हिस्से तक पहुंच जाता है. इस साल आठ दिन की देरी के कारण 21 जून तक पहुंचने का अनुमान है।


Related News

अमलेश्वर के खुड़मुड़ा मार्ग में शराब दुकान खोलने के प्रयास पर प्रशासन को पीछे हटना पड़ा, शराब की पेटियां वापस ले जाई गईं

अमलेश्वर के खुड़मुड़ा मार्ग में शराब दुकान खोलने के प्रयास पर प्रशासन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज पाटन। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर सहित क्षेत्रवासियों के विरोध के बाद नगर पालिका अमलेश्वर…
सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली की बधाई, शुभकामना देने वालों का लगा रहा तांता

सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे के निवास स्थान में सुबह से लगा हुआ है…
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जन-जन के प्रिय, विकास के सारथी एवं दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय…