• April 21, 2024

पारा 43 डिग्री के पार, इसके बाद भी भरी दोपहरी स्कूल लग रहे, पालकों ने उठाई स्कूल बंद करने की मांग

पारा 43 डिग्री के पार, इसके बाद भी भरी दोपहरी स्कूल लग रहे, पालकों ने उठाई स्कूल बंद करने की मांग

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग समेत पूरा प्रदेश इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। दोपहर के समय आसमान से आग बरस रही है। इसके असर से लोग बीमार पड़ रहे हैं। सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर पड़ा है। इन सब के बीच अब भी सीजी और सीबीएससी के स्कूल लग रहे हैं। भरी दोपहरी क्लास लगाई जा रही है। रोजाना पालक स्कूल बंद करने की मांग स्कूल प्रबंधन से कर रहे हैं, लेकिन सरकारी आदेश नहीं आने का हवाला देकर कक्षाएं लगाई जा रही है। बता दें कि पिछले दो दिनों से तापमान में बेतहाशा वृद्धि हुई है। पारा 42.8 डिग्री तक पहुंच गया है। चिलचिलाती धूप की वजह से सन स्टोक का खतरा बढ़ गया है। बावजूद इसके शासन प्रशासन ने स्कूल संचालन को लेकर ठोस निर्णय नहीं लिया है। हालांकि एक दिन पहले गर्मी से बचाव के लिए स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं।


Related News

युवक कांग्रेस अध्यक्ष के लिए ऋषि,मनीष व सोनू में कड़ा संघर्ष मतदान को लेकर भारी उत्साह

युवक कांग्रेस अध्यक्ष के लिए ऋषि,मनीष व सोनू में कड़ा संघर्ष मतदान…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग कांग्रेस में युवक कांग्रेस के अध्यक्ष के चुनाव को लेकर युवाओं में भारी…
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने ली अधिकारियों की बैठक, कहा – सेवा संकल्प अभियान को जनसेवा के लिए समर्पित करें

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने ली अधिकारियों की बैठक, कहा – सेवा संकल्प…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की…
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की संवेदनशील पहल : बेसहारा बुजुर्ग को मिला वृद्धाश्रम में सहारा

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की संवेदनशील पहल : बेसहारा बुजुर्ग को मिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। संवेदनशीलता और न्याय सुलभता का अनुकरणीय उदाहरण पेश करते हुए जिला विधिक…