• November 19, 2022

मेडिकल स्टूडेंट्स ने देखा अमलेश्वर का हेल्प सेंटर

मेडिकल स्टूडेंट्स ने देखा अमलेश्वर का हेल्प सेंटर


ट्राइसिटी एक्सप्रेस। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर के मेडिकल छात्र एवं छात्राओं द्वारा विकासखण्ड पाटन जिला दुर्ग के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर(उपस्वास्थ्य केंद्र) अमलेश्वर का अध्ययन भ्रमण किया। इस स्वास्थ्य केंद्र में कॉम्प्रेहेँसिव प्राइमरी हेल्थ केयर के तहत राष्ट्रीय मापदंडों की सेवाएं एवं सुविधाएं दी जा रही है। ज्ञात हो कि पूर्व में इस स्वास्थ्य केंद्र में अमेरिका के काउंसलेट जनरल, यूएसएड से प्रतिनिधि दल, एवं अन्य राज्यों, अन्य जिलों आदि दल भी एचडब्लूसी अमलेश्वर के इस केंद्र में दी जा रही सेवाओं का अध्ययन भ्रमण करने आ चुके हैं। इस स्वास्थ्य केंद्र में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं आदि के टीम वर्क से उप स्वास्थ्य केंद्र स्तर की समस्त सेवाओं को संचालित किया जा रहा है।
यह स्वास्थ्य केंद्र छत्तीसगढ़ शासन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला दुर्ग,एवं बीएमओ पाटन के पर्यवेक्षण में संचालित किया जा रहा है।


Related News

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…
शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बालोद । शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक बदलावों के अंतर्गत…
सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग : सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग…