• December 17, 2022

बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में मेहुल चोकसी, अन्य के खिलाफ नई एफआईआर

बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में मेहुल चोकसी, अन्य के खिलाफ नई एफआईआर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी, गीतांजलि जेम्स और नक्षत्र ब्रांड्स के खिलाफ बैंकों से कथित रूप से 6,300 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में दो नई प्राथमिकी दर्ज की हैं।

प्राथमिकी (एफआईआर) मुंबई शाखा द्वारा दर्ज की गई है। सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा कि पहले मामले में 21 मार्च 2022 को, उन्हें विजय कुमार वाधवा, उप महाप्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक, अंचल कार्यालय, मुंबई से नक्षत्र ब्रांड्स लिमिटेड (एनबीएल), गीतांजलि जेम्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और एनबीएल के गारंटर मेहुल चिनूबभाई चोकसी, धनेश व्रजलाल शेठ, एनबीएल के निदेशक और अन्य के खिलाफ पीएनबी के नेतृत्व वाले नौ सदस्य बैंकों के कंसोर्टियम को 807.72 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने की शिकायत मिली।

आईएएनएस के पास मौजूद सीबीआई की प्राथमिकी में लिखा है- एनबीएल और अन्य ने 1 अप्रैल, 2010 से 31 जनवरी, 2018 की अवधि के दौरान स्वीकृत क्रेडिट सुविधाओं के मामले में पीएनबी के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम बैंकों को धोखा देने के लिए आपराधिक साजिश रची थी। एनबीएल गीतांजलि जेम्स लिमिटेड की सहायक कंपनी है और एनबीएल का नियंत्रण और प्रबंधन चोकसी द्वारा किया जाता है। अभियुक्तों ने धन की हेराफेरी की और स्वीकृत क्रेडिट सीमाओं के डायवर्जन में शामिल थे। एनबीएल को बाद में एनपीए घोषित कर दिया गया और आरबीआई को धोखाधड़ी के रूप में इसकी सूचना दी गई।

चोकसी और अन्य के खिलाफ दूसरी शिकायत भी मार्च 2022 में प्राप्त हुई थी जिसमें उन पर आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड के नेतृत्व वाले 28 सदस्य बैंकों के कंसोर्टियम को 5,564.54 करोड़ रुपये के बैंक ऋण धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया था। गीतांजलि जेम्स लिमिटेड और अन्य आरोपी, 2010 से 2018 की अवधि के दौरान स्वीकृत क्रेडिट सुविधाओं के मामले में आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड के नेतृत्व में 28 सदस्य बैंकों के कंसोर्टियम को धोखा देने के लिए आपराधिक साजिश में शामिल थे।

सीबीआई अधिकारी ने कहा कि उन्होंने गीतांजलि जेम्स लिमिटेड, चोकसी, धनेश व्रजलाल शेठ, कपिल माली राम खंडेलवाल, चंद्रकांत कानू करकरे और अन्य के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। चोकसी इस समय एंटीगुआ में है।

 (आईएएनएस)


Related News

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 3 मिनट में नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन के निर्माण में पीडब्ल्यूडी विभाग…
नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया निर्णय

नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सत्यम ताम्रकार व्यापारी महासंघ अध्यक्ष, नवागढ़, ने व्यापारी प्रकोष्ठ की तरफ से मंगलवार,…
राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…