• December 12, 2023

अटके विकास कार्य तुरंत शुरू कराएं, खराब सड़कों का मेंटेनेंस कराएं : बाकलीवाल

अटके विकास कार्य तुरंत शुरू कराएं, खराब सड़कों का मेंटेनेंस कराएं : बाकलीवाल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। निगम दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने निगम के लोककर्म विभाग से संबन्धित अधिकारियों को निर्देशित देते हुए कहा है कि निगम के विकास व निर्माण कार्यो में अपेक्षित गति लाये,तथा प्रगतिरत कार्यो को निर्धारित समयसीमा के अंदर पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें उन्होंने कहा कि सेवाओ व सुविधाओ से जुड़े कार्यो,सभी प्रगतिरत कार्य की समीक्षा के साथ साथ महापौर निधि,पार्षद निधि और एल्डरमेन निधि,अधोसंरचना,15वे वित्त अन्य मदो के अंतर्गत प्रस्तावित,प्रगतिरत व पूर्ण हो चुके कार्यो की जोनवार तथा मदवार विस्तार से समीक्षा की।महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा समयसीमा में अनिवार्य रूप से सभी कार्यों को पूरा कहा, उन्होंने कहा है कि संबधित अफसर कार्यो की नियमित मॉनिटरिंग करे तथा कार्य पूर्ण गुणवक्ता के साथ हो रहा है यह अंतिम रूप से सुनिक्षित करें।अमृत मिशन के कार्यो की जानकारी रिपोर्ट भी मांगी गई। इसके अलावा तालाबो के कार्यो को भी जल्द से जल्द पूरा करने को कहा गया।बैठक में उपस्थित लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी,जलकार्य प्रभारी संजय कोहले,कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,राजेश पांडेय,सहायक अभियंता जितेंद्र समैया,आरके पालिया,भवन अधिकारी गिरीश दीवान,संजय ठाकुर,वीपी मिश्रा,लेखाधिकारी आरके बोरकर,पंकज साहू, भारती ठाकुर,हरिशंकर साहू एवं करण यादव मौजूद रहे।


Related News

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…
शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बालोद । शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक बदलावों के अंतर्गत…
सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग : सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग…