• February 15, 2024

शहर में सुरक्षित यातायात को लेकर कलेक्टर एवं एसपी से मिले महापौर, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और ब्लैक स्पॉट पर लगातार हो रहे एक्सीडेंट पर चिंता जताई

शहर में सुरक्षित यातायात को लेकर कलेक्टर एवं एसपी से मिले महापौर, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और ब्लैक स्पॉट पर लगातार हो रहे एक्सीडेंट पर चिंता जताई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज

दुर्ग।महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी से मुलाकात की और नगर निगम से जुड़ी समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। महापौर धीरज बाकलीवाल ने एसपी जितेंद्र शुक्ला से भी मुलाकात कर पटेल चौक पर हुई दुर्घटना को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कलेक्टर एवं एसपी से सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने प्रभावी व्यवस्था करने का आग्रह किया।इसके अलावा गंजमंडी कॉम्पलेक्स का हस्तांतरण नगर निगम को किये जाने और कचरा निष्पादन की जमीन के संबंध में भी चर्चा की गई।महापौर ने कहा कि दुर्ग शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना बेहद जरूरी है। पूर्व में भी कई बार सड़क दुर्घटनाओं में कई लोगों की मौत हो चुकी है। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए व्यवस्थित ट्रैफिक प्लान बनाना आवश्यक है। अनियंत्रित यातायात से होने वाली जनहानि को रोकने के लिए तत्काल ठोस पहल करना आवश्यक है।महापौर ने कलेक्टर से चर्चा के दौरान गंजमंडी कॉम्पलेक्स को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि कॉम्पलेक्स का निर्माण हुए कई साल बीत चुके हैं,लेकिन अभी तक कॉम्पलेक्स की जमीन नगर निगम को हस्तांतरित नहीं की गई है। इस संबंध में नगर निगम द्वारा जिला प्रशासन को पत्र लिखा जा चुका है और अधिकारियों से पूर्व में विस्तार से चर्चा हो चुकी है।इसके अलावा महापौर ने पोटिया में कचरा निष्पादन कार्य के लिए भूमि के लिए भी कलेक्टर से चर्चा की।कलेक्टर ने सभी मुद्दों पर उचित पहल करने आश्वस्त किया। चर्चा के दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल के साथ एमआईसी मेंबर अब्दुल गनी, संजय कोहले, भोला महोबिया मौजूद रहे।


Related News

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका हीरामती का आंगन, 20 हजार की सहायता से मिला संबल

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में शासन…
गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिए जाने…
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में 29 आवेदन प्राप्त हुए

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण…