• July 21, 2023

विधायक वोरा के नेतृत्व में महापौर व एमआईसी सदस्यों ने सीएम से की सौजन्य भेंट

विधायक वोरा के नेतृत्व में महापौर व एमआईसी सदस्यों ने सीएम से की सौजन्य भेंट

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

विधायक वोरा के नेतृत्व में महापौर व एमआईसी सदस्यों ने सीएम से की सौजन्य भेंट
*जनहित में सेवारत कर्मचारियों के लिए 2000 करोड़ की सौगात देने दिया धन्यवाद*

गुरुवार को वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा के नेतृत्व में महापौर धीरज बाकलीवाल व महापौर परिषद के सदस्यों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें अनुपूरक बजट में शासकीय सेवारत कर्मचारियों, संविदा कर्मियों व दैनिक वेतन भोगियों को 2 हजार करोड़ की सौगात देने धन्यवाद ज्ञापित किया। विधायक वोरा ने सीएम को धन्यवाद देते हुए कहा कि केंद्र की विफल नीतियों से देश मे बढ़ रही महंगाई से प्रदेश की जनता को लगातार राहत मिल रही है मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता एवं कुशल नेतृत्व के कारण ही अब किसानों, पशुपालकों के साथ ही लाखों शासकीय कर्मचारियों, संविदा कर्मियों व दैनिक वेतन पर कार्यरत लोक सेवकों को भी बड़ी राहत प्रदान की गई है। गौरतलब है कि अनुपूरक बजट में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 5 लाख से अधिक शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने के साथ ही संविदा कर्मी, अतिथि शिक्षकों, पटवारी, आरक्षकों, मितानिनों, पंचायत सचिव व ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सभी वर्ग के वेतन व भत्तों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। वोरा के साथ महापौर धीरज बाकलीवाल एमआईसी दीपक साहू, हामिद खोखर, संजय कोहले, भोला महोबिया, कुलेश्वर साहू ने भी श्री बघेल को पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें धन्यवाद दिया।


Related News

भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जनसंपर्क विभाग द्वारा तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन

भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जनसंपर्क विभाग द्वारा तीन दिवसीय छायाचित्र…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। सरकार एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार *”भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस”* के…
अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन देगा छात्राओं को 30,000 की स्कॉलरशिप, सरकारी स्कूल की छात्राएं कर सकती हैं अप्लाई

अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन देगा छात्राओं को 30,000 की स्कॉलरशिप, सरकारी स्कूल की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। उच्च शिक्षा में ज़रूरतमंद छात्राओं को सहयोग देने के उद्देश्य से अज़ीम…
आबकारी एक्ट के मामले में 130 पौवा देशी मशाला शराब एवं परिवहन में उपयोग मोटर साइकिल जब्त

आबकारी एक्ट के मामले में 130 पौवा देशी मशाला शराब एवं परिवहन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…