• November 29, 2022

तीन पत्रकारों की सड़क हादसे में मौत

तीन पत्रकारों की सड़क हादसे में मौत

◆ तीन पत्रकारों का सड़क हादसे में निधन,
◆ मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त
=================================
मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के तीन पत्रकारों का पड़ोसी रायसेन जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में निधन हो गया

पुलिस सूत्रों के अनुसार विदिशा निवासी पत्रकार राजेश शर्मा, सुनील शर्मा और नरेंद्र दीक्षित एक दुपहिया वाहन से देर रात आसपास के किसी स्थान से विदिशा लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। इस वजह से तीनों का निधन हो गया।

तीनों के शव रायसेन जिले के सांची के अस्पताल में रखे गए हैं और आज उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, अनेक मंत्रियों और कांग्रेस नेताओं ने भी तीनाें पत्रकारों के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है।
————-


Related News

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ, 25 मार्च…
एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज

एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन…
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6,400 रुपये लिया गया समन शुल्क

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…