• August 12, 2024

छग में युक्तियुक्तकरण के फैसले पर उठे सवाल, नवरंगे ने कहा-सिफारिश के आधार पर भर्ती और ट्रांसफर न हो

छग में युक्तियुक्तकरण के फैसले पर उठे सवाल, नवरंगे ने कहा-सिफारिश के आधार पर भर्ती और ट्रांसफर न हो

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज।

मुंगेली

छत्तीसगढ़ सरकार के शिक्षा विभाग में युक्कियुक्तकरण के फैसले को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पूरे प्रदेश में शिक्षकों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है।  मुंगेली में गवर्नमेंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णकुमार नवरंग ने स्कूलों और शिक्षकों को मर्ज करने के निर्देश पर शिक्षा विभाग से सवाल किए हैं। निर्देश के अनुसार कम दर्ज संख्या वाले स्कूलों को पास के स्कूल में मर्ज कर पदस्थ शिक्षकों को जिला के भीतर समायोजन किया जाना है। पूर्व में डॉ. रमन सिंह की सरकार ने 2900 विद्यालय को बंद किया और वर्तमान में लगभग 4400 विद्यालय बंद करने की बात सामने आई है। ऐसी स्थिति में बंद विद्यालय के शिक्षक को जिला,संभाग स्तर पर एकल और शिक्षक विहीन विद्यालय में पदस्थ कर मर्ज किया जाएगा। गवर्नमेंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन का कहना है कि विद्यार्थियों और शिक्षकों के मर्ज से क्या प्रदेश में स्थानांतरण शुरू नहीं होगा,क्या राजनीतिक संलग्नीकरण नहीं की जाएगी, क्या शहर के समीप सिफारिश के आधार पर पदस्थापना नहीं होंगी। गवर्नमेंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन ने ऐसे कई मुद्दों को सामने लाया है, जिसके निराकरण के बाद ही युक्ति युक्त करण करने की मांग की है। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा विभाग को युक्तिकरण करने से पहले स्थानांतरण, संलग्नीकरण,प्रमोशन ,फर्जी भर्ती ,प्रमोशन को नहीं होने की गारंटी देनी चाहिए। इन मामलों की जिम्मेदारी तय कर समय सीमा से निपटारे का भरोसा दिलाए फिर मर्ज की कार्रवाई की जाए।

 

योगेश कुमार तिवारी, ट्राई सिटी एक्सप्रेस 9425564553, 6265741003,


Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की व्यवस्था देखने पहुंचीं

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   15 अगस्त के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का स्कूली दौरा…
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण को लेकर सख़्त

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अतिक्रमण किया गया या किए जा रहे स्थानों पर बेमेतरा में कार्रवाई तेज कर…
बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…