• July 5, 2023

जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और अफसरों को घठोली नांदल की इन तस्वीरों को जरूर देखना चाहिए

जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और अफसरों को घठोली नांदल की इन तस्वीरों को जरूर देखना चाहिए

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

घटोली नांदल जिला बेमेतरा के ग्रामीण सड़क की मांग को लेकर पिछले कई सालों से शासन प्रशासन के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी गांव की मुख्य सड़क आजादी के 70 साल बाद भी नहीं बन पाई है। जिम्मेदार सड़क जल्द बनेगी कहकर गांव वालों को लौटा रहे हैं। पिछले दिनों ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बेमेतरा जिले के कलेक्टर पीएस एल्मा से की। जहां से भी उन्हें हर बार की तरह सिर्फ आश्वासन मिला। देश और प्रदेश के प्रमुख जिम्मेदारो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ये तस्वीर जरूर देखनी चाहिए की उनके अधिकारी और नेता एक सड़क के निर्माण को लेकर कितने लापरवाह हैं। जबकि चाहे बात देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की हो या फिर अटल बिहारी वाजपाई की। दोनों ही ने ही स्पष्ट कहा है किसी देश के विकास को समझना है तो उनकी सड़कों से समझें। आखिर यह कैसा विकास है की एक तरफ जहां करोड़ों की सड़के बन रही वहीं दूसरी तरफ गांव की सड़कों का बुरा हाल है। ग्रामीणों ने देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से सड़क बनाने की गुहार लगाई है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,


Related News

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने पर बैठे मीडिया कर्मी, लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा जिले के हेल्थ विभाग पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगा है। इसे…
शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों ने की शिकायत

शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए आवेदन, गांगपुर ब  जिला बेमेतरा…
कुथरेल में सभापति ट्रॉफी के फाइनल में कुथरेल वार्ड-18 ने जीता खिताब, मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

कुथरेल में सभापति ट्रॉफी के फाइनल में कुथरेल वार्ड-18 ने जीता खिताब,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ग्राम कुथरेल में आयोजित वार्ड स्तरीय _सभापति ट्रॉफी_ भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन…