• May 23, 2023

नांदल में गौठान और शौचालय की जगह पर कब्जा, सरपंच 6 महीने से कलेक्टर के चक्कर काट रहे, नहीं हो रही सुनवाई, कब्जे की जगह पर ढाबा, मकान से लेकर कई निर्माण

नांदल में गौठान और शौचालय की जगह पर कब्जा, सरपंच 6 महीने से कलेक्टर के चक्कर काट रहे, नहीं हो रही सुनवाई, कब्जे की जगह पर ढाबा, मकान से लेकर कई निर्माण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

सरकारी अफसर जनप्रतिनिधियों की भी नहीं सुन रहे। ऐसी ही गुहार लेकर नांदल सरपंच चंद्रिका साहू कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे पिछले 6 महीने से जिला प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। गांव में शौचालय और गौठान की जगह पर कब्जा है। संबंधित को नोटिस भी दिया लेकिन सामने वालों पर असर नहीं हो रहा। नांदल नवागढ़ तहसील का एक गांव है। शासकीय गौठान एवं स्कूल शास. भूमि जिसका खसरा न. 396, 397, 459/1, 459/2, 390 में गांव के कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। उक्त संबंध में नवागढ़ विधानसभा विधायक महोदय एवं कलेक्टर महोदय बेमेतरा, तथा तहसीलदार नवागढ़, SDM, CEO नवागढ़ के पास विगत 4 माह से चक्कर काट रहे है। तथा कलेक्टर के जन चौपाल में 4 बार, आवक जावक में 1 बार ज्ञापन दिया गया है। जिले के किसी भी अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत नांदल को सहयोग नही किया जा रहा है। सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य हेतु चिन्हांकित शा. भूमि को भी अतिक्रमित कर लिया गया है जिसके कारण शौचालय निर्माण कार्य कराया जाना संभव नहीं हो रहा है। सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य का राशि विगत 6 माह से पंचायत खाते मे आ गया है। तथा ग्राम मे झोपड़ी बनाकर अवैध रूप से शराब बिक्री किया जा रहा है जिससे गांव कि शांतिव्यवस्था भंग हो रही है तथा गौठान शा स्कूल भूमि में प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य किया जा रहा है। बार बार नोटिस देने के बाद भी ग्रामवासियों के द्वारा इस तरह के कृत्य किया जा रहा है। सरपंच ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि वे इस मामले में संबंधित लोगों से पूछताछ कराएं। ताकि संवैधानिक व्यवस्था के तहत जनप्रतिनिधियों का सम्मान बना रहे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर*बेमेतरा* योगेश कुमार तिवारी*9425564553, 6265741003,

 


Related News

दुर्ग कांग्रेस ने 9 अगस्त क्रांति दिवस पर देश के स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

दुर्ग कांग्रेस ने 9 अगस्त क्रांति दिवस पर देश के स्वतंत्रता सेनानियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के द्वारा मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष धीरज…
भाजपा मरोदा-पुरैना एवं उतई मंडल की बैठक में लिया गया आत्मनिर्भर भारत और तिरंगा यात्रा को भव्य बनाने का संकल्प

भाजपा मरोदा-पुरैना एवं उतई मंडल की बैठक में लिया गया आत्मनिर्भर भारत…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। मरोदा नेवई, वार्ड-34 स्थित प्राचीन बैकुंठ धाम मंदिर में भारतीय जनता…
जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण

जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा।  कृषि विज्ञान केंद्र, बेमेतरा द्वारा जिला जेल बेमेतरा में बंदियों के कौशल…