• December 10, 2022

यह पहला मौका जब जी-20 देशों की बैठक अगले साल राजधानी रायपुर में होगी

यह पहला मौका जब जी-20 देशों की बैठक अगले साल राजधानी रायपुर में होगी

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

जी-20 के चौथे वित्त कार्य समूह की बैठक सितंबर 2023 में छत्तीसगढ़ में होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी साझा की है। जी-20 समूह की जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने समूह की बैठक देश के अलग-अलग राज्यों और प्रदेश में कराने की बात कही थी, ताकि समूह के दूसरे देश भारत की संस्कृति और लोककला से परिचित हों। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जी-20 के चौथे वित्त कार्य समूह की बैठक छत्तीसगढ़ में सितंबर-2023 में होनी है। इस बैठक की तैयारी के संबंध प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को आगंतुकों को विश्व स्तरीय व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया।

ये देश हैं जी-20 में

जी-20 में अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, भारता, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका, स्पेन स्थाई सदस्य हैं। जी-20 सम्मेलन में 19 देश के प्रतिनिधि शामिल होते हैं। एक सदस्य यूरोपियन संघ का वित्त मंत्री और केंद्रीय बैंक का गवर्नर होता है।  भारत 30 दिसम्बर 2023 तक जी-20 का अध्यक्ष बनाया गया है। वर्तमान में देश के प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी है। इसलिए यह जिम्मेदारी उन्हें दी गई है। देशों की गतिविधियों को लेकर बैठक में विस्तार से चर्चा की जाती है। इसमें सुरक्षा, विकास, अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर अपने विचारर


Related News

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 21 जून 2026को12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, छत्तीसगढ़ कृषि महा…
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…