• December 19, 2022

खत्म हुआ सुंदरियों का सूखा, 21साल बाद मिसेज वर्ल्ड 2022 की विनर बनीं सरगम कौशल

खत्म हुआ सुंदरियों का सूखा, 21साल बाद मिसेज वर्ल्ड 2022 की विनर बनीं सरगम कौशल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

मिसेज वर्ल्ड 2022 की विनर बनीं सरगम कौशल, फैंस में दौड़ी खुशियों की लहर

खत्म हुआ 21 साल का इंतजार
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 21 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत ने मिसेज वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया है। सरगम कौशल मिसेज वर्ल्ड 2022 की विनर गई हैं। ताज पहनते ही सरगम काफी इमोशनल दिखीं। मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीतने की खबर मिलते ही फैन्स में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। इससे पहले सरगम ने मिसेज इंडिया-2022 का खिताब अपने नाम किया था।

सरगम कौशल हुईं इमोशनल

मिसेज वर्ल्ड 2022 इवेंट का आयोजन अमेरिका में किया गया था। इस खूबसूरत प्रतियोगिता में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों ने शिरकत की थी। भारत ने इस खिताब को 21 साल बाद जीत लिया है। ताज पहनते वक्त सरगम काफी भावुक दिखीं। सोशल मीडिया पर सरगम का एक वीडियो भी शेयर किया जा रहा है। वीडियो में सरगम ताज पहनते वक्त रोती हुई दिखाई दे रही हैं। हालांकि, ये सरगम के खुशी के आंसू थे।

मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीतने के बाद सरगम कौशल को सेलेब्स व फैन्स की तरफ के खूब बधाईयां मिल रही हैं। अदिति गोवित्रीकर, सोहा अली खान, विवेक ओबेरॉय व मोहम्मद अजहरूद्दीन ने सरगम को जीत की बधाई दी है। अदिति गोवित्रीकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है कि इस जर्नी का हिस्सा बनकर खुश हूं। 21 साल बाद ताज वापस आया है। आपको दिल से बधाई। गौरतलब है कि साल 2001 में अदिति गोवित्रीकर ने ये खिताब जीतकर देश का मान बढ़ाया था।

जानें सरगम कौशल के बारे में?

मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली सरगम कौशल जम्मू कश्मीर की निवासी हैं। पेशे से एक शिक्षक व मॉडल हैं। सरगम की शादी वर्ष 2018 में हुई थी। शादी के बाद ही उन्होंने ब्यूटी पेजेंट जीतने का मन बना लिया था। इसके बाद उन्होंने मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। आत्मविश्वास और सुंदरता के साथ अमेरिका के लास वेगास पहुंची सरगम कौशल तो खिताब को जीत कर ही भारत वापस लौंटी। शादी के बाद पहले सरगम ने मिसेज इंडिया का ताज जीता था।


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…